{"_id":"695d592db87590ed5404cf66","slug":"devansh-has-been-selected-for-the-junior-india-volleyball-team-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149444-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देवांश का वॉलीबॉल जूनियर टीम इंडिया कैंप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देवांश का वॉलीबॉल जूनियर टीम इंडिया कैंप में चयन
Wed, 07 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल खिलाड़ी के साथ जिला परिषद के चेयरमैन व परिजन। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नौशहरा गांव के देवांश ग्रेवाल का वॉलीबॉल जूनियर टीम इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। चयन के बाद गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका भी उसे बधाई देने व प्रोत्साहित करने के लिए नौशहरा पहुंचे।
हरियाणा पुलिस में कार्यरत राकेश ग्रेवाल ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा देवांश चार बार नेशनल लेवल पर खेल चुका है। उसके बाद जयपुर में ट्रायल हुए जहां पर पूरे भारत से 300 में से 20 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें एक नाम बेटे का भी शामिल है। देवांश ने खुशी जताते हुए कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उसे टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा और वह देश का नाम रोशन करने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
फिलहाल देवांश कोच राहुल सांगवान की देखरेख में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कुरुक्षेत्र से अभ्यास कर रहा है। वहीं देवांश के ताऊ राजेश कुमार ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि देवांश शुरू से ही बहुत मेहनती लड़का है। उसकी मेहनत का ही नतीजा है जो आज वो इस मुकाम तक पहुंचा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमारे घर में स्पोर्ट्स एक अहम हिस्सा रहा है। रमेश ठसका ने कहा कि यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है कि हमारा एक युवा इस मुकाम तक पहुंचा है। इस दौरान मंजू, बंटी, गुरमीत, दलबीर, संदीप, बिट्टू, निर्मल, अनिल, महिंदर व रवि कश्यप भी मौजूद रहे।