{"_id":"68a79165b85a045dae0d0236","slug":"dera-representative-named-in-sexual-abuse-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142573-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यौन शोषण के आरोप में डेरा प्रतिनिधि नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यौन शोषण के आरोप में डेरा प्रतिनिधि नामजद
विज्ञापन
युवती ने नौकरी का झांसा देकर डेरे में छेड़खानी करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर स्थित डेरे के प्रतिनिधि कंवरपाल ब्रह्मचारी पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंवरपाल को नामजद कर लिया।
उत्तर प्रदेश के एक जिले की 24 वर्षीय युवती ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी 2024 को फर्कपुर स्थित डेरे के प्रतिनिधि कंवरपाल ब्रह्मचारी ने उसे नौकरी का झांसा डेरे में बुलाया। इस झांसे में आकर वह डेरे में रहने लगी। आरोप है कि 14 जून 2024 को कंवरपाल ने उससे छेड़खानी की। उसने इसका विरोध किया तो कंवरपाल ने उसे दबोच लिया और संबंध बनाने की कोशिश की। वह कंवरपाल को धक्का देकर डेरे से घर आ गई।
इसके बाद कंवरपाल लगातार धमकियां देता रहा कि अगर उसके खिलाफ कहीं शिकायत दी तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। इसी डर से वह इतने समय चुप रही। पांच अगस्त को कंवरपाल ने किसी के माध्यम से उसकी बहन को फोन करवाकर जान से मारने की धमकियां दी। तब उसने आठ अगस्त को थाना फर्कपुर में शिकायत दी। थाना प्रभारी ने 12 अगस्त को आने के लिए कहा, पर थाने गई तो वहां कंवरपाल 250 लोगों को लेकर पहुंच गया। इस दौरान कंवरपाल ने दबाव बनाकर फैसले पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को शिकायत दी। इसके बाद महिला थाने में केस दर्ज किया गया।