फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deepika, who stood first in the training, received a sewing machine

Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण में प्रथम दीपिका को मिली सिलाई मशीन

Mon, 31 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Deepika, who stood first in the training, received a sewing machine
कोर्स पूरा करने पर मिला प्रमाण पत्र दिखातीं महिलाएं। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुमेश चंद्र मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं प्रशिक्षण में प्रथम स्थान हासिल करने वाली महिला दीपिका वर्मा को ट्रस्टी कविता चंद्रा ने सिलाई मशीन प्रदान की।
संस्था के सीएसआर मैनेजर एवं नेत्र रोग सहायक इंदु कपूर ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ट्रस्ट की ओर से सिलाई-कढ़ाई के छह और नौ माह के पाठ्यक्रम कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिल सके, इसी उद्देश्य से उन्हें आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की आंखों की कंप्यूटर द्वारा जांच की जाती है। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी करवाए जाते हैं। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य भी ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीपिका वर्मा को सिलाई मशीन दी गई। अन्य विद्यार्थियों को सिलाई मशीन के टूल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सिलाई शिक्षिका रेनू राणा, शगुफ्ता, रोशनी और कविता रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed