फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prashant and Prarthana secure first place in the bicycle race

Yamuna Nagar News: साइकिल रेस में प्रशांत और प्रार्थना को पहला स्थान

Mon, 31 Aug 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prashant and Prarthana secure first place in the bicycle race
 साइकिल रेस शुरू करातीं जिला ​खेल अ​धिकारी व अ​न्य अति​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को छछरौली खेल परिसर में साइकिल रेस करवाई गई। इस प्रतियोगिता में दस से 25 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों वर्गों में करवाई गई। पुरुष वर्ग में प्रशांत और महिला वर्ग में प्रार्थना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य व नशा विरोध जागरूकता कार्यक्रम के तहत करवाई गई। खिलाड़ियों ने साइकिल के पैडल पर दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़का वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रशांत ने पाया। वहीं, दूसरे स्थान पर ध्रुव रहा, जबकि तीसरा स्थान लक्ष्य ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह लड़की वर्ग की प्रतियोगिता में प्रार्थना प्रथम स्थान पर रही। दूसरा स्थान तान्या ने प्राप्त किया और तीसरे स्थान पर अक्षय रही। कार्यक्रम में छछरौली मंडल के अध्यक्ष गौरव गोयल मुख्यातिथि रहे। वहीं, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान विभिन्न खेल व जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। समापन दिवस में छछरौली के राजीव गांधी खेल मैदान में साइकिल रेस प्रतियोगिता करवाई गई।

उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य जगपाल सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, कोच हरजिंद्र कौर, अमित, अनिल शर्मा, ललित टंडन, ललित यादव, हरप्रीत सिंह, रमनजीत सिंह, शिवम, गगनदीप कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed