{"_id":"6a947ea4a06b1cf6800fead4","slug":"players-will-showcase-their-talent-in-the-district-level-cricket-tournament-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162078-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बारिश के कारण स्थगित लड़कों की जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से होगी। शिक्षा विभाग की ओर से खंड और जिलास्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बारिश ने इसमें खलल डाल दिया था। मौसम खुलने पर विभाग ने प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है।
शेड्यूल के अनुसार अंडर-14 आयु वर्ग टीम का फाइनल मैच सोमवार को होगा। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग टीम के मैच भी शुरू करवाए जाएंगे। दोनों आयु वर्गों की प्रतियोगिता अलग-अलग स्थानों पर करवाई जा रही है। अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल मैच स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में करवाया जाएगा। इसमें जिले के छह खंडों की पहले तीन विजेता टीमें भाग ले रही हैं।
अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता जगाधरी रोड स्थित संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में करवाई जा रही है। इसमें सभी खंडों की विजेता टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में पहले लीग मैच करवाए जाएंगे, इसके बाद सेमिफाइनल और फिर फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मुकाबले के दौरान उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें राज्यस्तर की स्पर्धा के लिए भेजी जाएंगी।
जिले की टीम का होगा गठन
शिक्षा विभाग की जिला खेल संयोजक अंजू बावा ने बताया कि मैच के दौरान जिले की टीम का गठन किया जाएगा। विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें जिले के बेहतरीन खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विजेता टीम के अलावा अन्य टीम में यदि कोई श्रेष्ठ प्रदर्शन व खिलाड़ी होगा, तो उसका चयन जिला टीम में किया जाएगा।