फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tejli girls defeated Thermal Plant in hockey

Yamuna Nagar News: हॉकी में तेजली की लड़कियों ने थर्मल प्लांट को हराया

Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tejli girls defeated Thermal Plant in hockey
हॉकी मैच के दौरान ​खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अ​धिकारी, अति​थि व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती की ओर से हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। तेजली खेल परिसर के हॉकी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों की छह टीमों ने भाग लिया। लड़कों के फाइनल मैच में थर्मल प्लांट टीम ने तेजली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम को 3-2 के अंतर से हराया। वहीं लड़कियों के मैच में तेजली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम ने थर्मल प्लांट टीम को 2-1 से हराया।
मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार हैं। आज बच्चे व युवा मोबाइल व अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के कारण खेलों से दूर हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने क्रीड़ा भारती द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी और खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। क्रीड़ा भारती के उत्तर क्षेत्र सह संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सुमीत गुप्ता जिला संरक्षक राम निवास गर्ग ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। इस दौरान पूर्व खेल उपनिदेशक राजेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला खेल अधिकारी व हॉकी कोच डीके साहनी, क्रीड़ा भारती कोषाध्यक्ष संजीव कांबोज, किरन वधन, जय प्रकाश सिंह, विनय अग्रवाल, सहायक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

हॉकी मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी, अतिथि व अन्य। विभाग

हॉकी मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ जिला खेल अधिकारी, अतिथि व अन्य। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed