फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of a young man missing for two days was found from the canal

दो दिन से लापता युवक का नहर से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for two days was found from the canal
यमुनानगर। कांसापुर से दो दिन पहले लापता हुए महिपाल (37) का शव रविवार शाम को पश्चिमी यमुना नहर आजाद नगर के पास से बरामद किया गया। गोताखोर राजीव व गोताखोर सुखा व उनकी टीम ने नहर में डूबे युवक का शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्हें रविवार शाम को सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का शव देखा गया है। सूचना मिलने पर वह और गोताखोर सुखा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कांसापुर निवासी महिपाल के रूप में की। उन्होंने बताया कि महीपाल शुक्रवार को बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। अब उसका शव बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed