फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Day, Night, yamunanagar, haryana

शुक्रवार को दिन-रात रहे बराबर, आगे दिन होंगे छोटे व रातें लंबी

Sat, 24 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sat, 24 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Day, Night, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित अर्जुन पार्क में सीवी रमन विज्ञान क्लब के बच्चों ने शुक्रवार को पृथ्वी की परिधि नापने के प्रयोग किया। उनके द्वारा क्लब प्रभारी दर्शनलाल के नेतृत्व में प्रयोग से संबंधित गणनाएं की गईं।
विज्ञापन


प्रयोग के अनुसार शुक्रवार को दिन-रात बराबर रहने और आगे दिन छोटे और रातें लंबी होनी शुरू होंगी। विज्ञान अध्यापक एवं क्लब के प्रभारी दर्शनलाल ने बताया कि सूर्य की धूप में छड़ी की परछाई को नाप कर गणितीय गणनाओं से पृथ्वी की परिधि ज्ञात की जाती है। इनके समानांतर स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुडा सेक्टर-17 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अलाहर के विद्यार्थियों ने उनके व गौरव वालिया व विकास पुंडीर के मार्गदर्शन में यह प्रयोग दोहराया। दर्शनलाल ने बताया की 23 सितंबर के दिन इक्विनॉक्स यानी शरद विशुव होता है।
विज्ञापन


इस दिन सैद्धांतिक रूप से दिन-रात बराबर होते हैं और आज के बाद दिन छोटे और रात लंबी होनी शुरू हैं और उत्तर भारत में शरद ऋतु के आगाज की आहट हो जाती है। ठीक ऐसा ही प्रयोग में प्राप्त गणना में सामने आया। उन्होंने बताया कि अगला प्रयोग 22 दिसंबर को किया जाएगा। आज के प्रयोग में इतेश, निखिल, वंशिका, मुस्कान, पारस बत्रा, पार्थवी, पलक बत्रा, नमन श्रीवास्तव, दृष्टि, अवनि, अर्श, काजल, आकाशदीप, कावेरी, अलीशा, राघव, मयंक, नमन, वरुण, केशव, अर्श सैनी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed