फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Daughter-in-law, family members accused of stealing cash, jewelry

Yamuna Nagar News: पुत्रवधू, परिजनों पर नकदी, गहने चुराने का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law, family members accused of stealing cash, jewelry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी गुरमीत कौर ने अपनी पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर घर से दो लाख रुपये की नकदी, जेवर व अन्य सामान चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू, उसकी मां व मामा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके बेटे की शादी दीपिका के साथ हुई थी। आरोपी दीपिका का उसके बेटे से मतभेद चल रहा है। जिनका कोर्ट केस चल रहा है। वह आरोपी से परेशान होकर अपने लडक़े के साथ अलग रहती है। वब 29 मार्च को घर आई तो उसकी पुत्रवधू ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इस पर उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अंदर गए तो उसने देखा कि उसके कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर कमरे से दो लाख रुपये, पुस्तैनी जेवर, चांदी के बर्तन व अन्य सामान गायब मिला। आरोप है कि दीपिका ने अपनी मां नीना मैहता व मामा नई दिल्ली निवासी राजेश चोपड़ा के साथ मिलकर उसके घर में चोरी की है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed