फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   darpur, river

डारपुर बरसाती नदी में बह कर आया मृत तेंदुआ

Wed, 07 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
darpur, river
अस्पताल में जानकारी देती तेंदुए की हमले से घायल महिला। - फोटो : YAMUNA NAGAR
डारपुर जंगल में बरसाती नदी के पानी में मृतक तेंदुआ बह कर डारपुर गांव की नदी में पहुंचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य जीव प्राणी विभाग को दी। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच मृतक तेंदुए की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा तेंदुए को बन संतूर के हाथी पुनर्वास केंद्र के साथ लगते जंगल में दफनाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि सांस की नली में इंफैक्शन और पेट के कीड़ों की वजह से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी जीव विभाग के डीएफओ शिव सिंह रावत ने बताया कि मृतक तेंदुआ डारपुर की नदी जो कि हिमाचल के जंगलों से बहकर आती है। उसमें मरा पड़ा था। इस नदी का पानी हिमाचल के जंगलों से आता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृत तेंदुआ हिमाचल के जंगलों से ही नदी के पानी में बहकर आया है। तेंदुए के नमूने बरेली भेजे गए हैं। जिससे कि यह स्पष्ट हो सके कि पहले मरे तेंदुए और इस तेंदुए में कोई एक ही बीमारी तो नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि कलेसर नेशनल पार्क में बीमारी और इंफैक्शन के चलते पहले भी तीन तेंदुओं की मौत हो चुकी है। जिसमें एक तेंदुआ खिलांवाला गांव के जंगल में मृत हालत में पड़ा हुआ मिला था। इसी तरह एक तेंदुआ भगवानपुर गांव के पास भी मृत हालत में पड़ा हुआ मिला था। जिनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी तेंदुए के मौत का कारण बीमारी ही बताया गया था। तीसरा तेंदुआ अभी कुछ दिन पहले बिलासपुर के गांव संधाए में घुस गया था। जिसको वन्य जीव विभाग द्वारा लगातार 4 घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू करने के बाद तेंदुए की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि तेंदुए को केनाइन डिस्टेंपर नामक बीमारी है। यह बीमारी ज्यादातर कुत्तों में पाई जाती है और कुत्ते तेंदुए का मनपसंद भोजन है। उपचार करते समय रेस्क्यू किए तेंदुए की 2 दिन बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला
सोमवार शाम को डारपुर गांव में जंगल के समीप बने एक घर में रह रहे परिवार के सदस्यों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिसमें तेंदुए ने मां बेटे को घायल कर दिया था। घायलों का उपचार ट्रामा सेंटर यमुनानगर में चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा सूचित करने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जब तक हमला करने वाला तेंदुआ जंगल की ओर चला गया था।

बन संतूर में मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम करते डॉक्टरों की टीम।

बन संतूर में मृतक तेंदुए का पोस्टमार्टम करते डॉक्टरों की टीम।- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed