फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cultaral

अगले जन्म में कान्हा बनाना मुझे बांसुरियां ने भक्तों का भाव विभोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultaral
cultaral - फोटो : Yamuna Nagar
श्री कृष्ण सेवा समिति यमुनानगर-जगाधरी व जिओ गीता परिवार द्वारा दिव्य गीता सत्संग का रसपान कराते हुए दूसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने बताया कि सत्संग से ही मन को शांति मिल सकती है। भागवत गीता सत्संग से ही ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। भगवान कृष्ण ने कुरुक्षत्र की धर्म भूमि पर पूरी मानवता को गीता का उपदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अर्जुन तो हर समय सोते जागते अपने गोविंद पर दृष्टि जमाये रखता था। पर युद्ध के आरंभ में अर्जुन का बदला हुआ रूप हमने देखा। अर्जुन की आंख के आंसू निकल रहे है और वह अपनी स्थिति से विचलित है शोक में डूब गया है। अर्जुन की स्थिति विसाद ग्रस्त है। आज पूरे विश्व की दशा भी ऐसी है किसी भी देश को देख लो अर्जुन की तरह डिप्रेशन का शिकार है। स्वामी ने बताया कि विश्व के पास इसका कोई इलाज नहीं। विज्ञान के पास भी इसका कोई हल नही है। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया पर शांति नहीं दे पाया। शांति केवल गीता का संदेश ही दे सकता है। गीता जीवन का गीत है। उन्होंने कहा कि अनुकूलता अहंकार को न जगाये विनम्रता आये यही गीता सिखाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रतन रसिक झिंझाना व रसिक पवन द्वारा गाये भजनों अगले जन्म में कान्हा बनाना मुझे बंसुरिया, प्रीता तेरे नाल लगाईंयां ओ सांवरे आँखा तेरे नाल लगाईयां ओ सांवरिया, श्याम रंग दे तु मेरे को अपने रंग में, अर्जुन तो बहाना है इस गीत ज्ञान के लिये पर श्रद्धलुओं ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर स्वामी वासुदेव अतुल जोशी जी महाराज, विधायक घनश्याम दास, अमरनाथ बंसल, भारत भूषण बंसल, जितेंद्र गुप्ता, राम निवास गर्ग, राकेश त्यागी, अनिल छाबड़ा, वर्षा, अशोक पपनेजा, मुकेश मित्तल व सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed