फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Thermal power plant assistant executive engineer caught taking bribe of Rs 10000

Yamunanagar: थर्मल पावर प्लांट असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, 11000 मांगे थे

Mon, 17 Jul 2023 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 10:32 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट का असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी सिक्योरिटी वापस करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन
Yamunanagar: Thermal power plant assistant executive engineer caught taking bribe of Rs 10000
रिश्तव का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में ठेकेदार से सिक्योरिटी वापस करने की एवज में थर्मल पावर प्लांट असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष अग्रवाल 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने ठेकेदार से 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि पानीपत निवासी अर्जुन कुमार ने वर्ष 2022 में थर्मल पावर प्लांट में रखरखाव का ठेका लिया हुआ था। जिसके लिए उसने सिक्योरिटी राशि जमा कराई थी। दिसंबर में यह ठेका पूरा हो गया था। अब वह सिक्योरिटी राशि वापस मांग रहा था। यह सिक्योरिटी फैक्ट्री मैनेजर विभाग के एईई को ही पास करनी थी।
विज्ञापन


इसके लिए एईई ने रिश्वत मांगी। परेशान होने के बाद उसने इसकी शिकायत अर्जुन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने एईई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिस पर उसने थर्मल प्लांट में अपने आवास पर बुलाया। जैसे ही वह उसे पैसे देने लगा। टीम ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed