फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,suspended,si, police, bribe, 5 thousand

पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने पर एसआई सस्पेंड

Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,suspended,si, police, bribe, 5 thousand
आम आदमी ब्रिगेड ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी ब्रिगेड ने थाना सदर जगाधरी के एक एसआई पर मारपीट के मामले में कार्रवाई करने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लघु सचिवालय में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल आर्य के नेतृत्व में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित में एसआई के खिलाफ शिकायत दी। साथ ही उन्होंने आरोपी एसआई का रिश्वत मांगने की वीडियो भी दिखाया। पुलिस अधीक्षक मनीश चौधरी ने मामले की जांच के बाद आरोपी एसआई को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


आम आदमी ब्रिगेड के सदस्यों के साथ आए दड़वा निवासी गौरव ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को कुछ लोगों ने उसके घर पर आकर उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसमें उसकी मां को गंभीर चोटें आई थीं। इसकी शिकायत उसने सदर जगाधरी थाने में दी। आज तक उस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि कार्रवाई के बदले थाना सदर जगाधरी के एक एसआई ने उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उसने कहा कि उस वक्त उसके पास पैसे नहीं थे, लेकिन मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस कर्मी को दो हजार रुपये देने की बात कहीं। उन्होंने दो हजार रुपये पुलिसकर्मी को दिए और उसका पूरा वीडियो बना लिया। यह बात पीड़ित गौरव ने आम आदमी ब्रिगेड को बताई। शुक्रवार को गौरव आम आदमी ब्रिगेड के साथ एसआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर नहीं नियंत्रण :
आम आदमी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमर पाल आर्य, उपाध्यक्ष राजा राम, अजय शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष योगेश सेठी, जिला अध्यक्ष डॉ. अश्वनी, संजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नहीं कर पा रही। इससे आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर जगाधरी के एसआई के खिलाफ शनिवार को कुछ लोग मिले थे। उन्होंने एसआई के खिलाफ शिकायत दी और रिश्वत लेते हुए वीडियो भी दिखाया। मामले में एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी मदन लाल को सौंपी है।
मनीश चौधरी, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed