फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police, child, chain, madrsha, fir

मदरसे में पढने वाले बच्चों को जंजीरों से बांधा

Sun, 31 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police, child, chain, madrsha, fir
मदरसे के मास्टर मुबारक ने उसे धमकाया।
कस्बा खिजराबाद के गांव बांबेपुर के एक मदरसे में बच्चों को काम न करने पर जंजीरों  से बांध दिया गया।  बच्चों के पिता की शिकायत पर मदरसे के मौलवियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
बांबेपुर निवासी अयूब ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे महताब व अनीश गांव में बने एक मदरसे में पढते हैं। गत 28 जुलाई को मदरसे के मौलवी ने महताब को जंजीर से बांध दिया। अयूब ने बताया कि उन्होंने उस समय भी मौलवी शबीर व मुबारक को कहा था कि बच्चों के साथ दोबारा ऐसा नही होना चाहिए। लेकिन दोनों बच्चों को मदरसे के मौलवी द्वारा इसके बाद भी बंधक बनाया गया।
विज्ञापन


अयूब ने बताया कि वह शनिवार को अपने बच्चों से मिलने के लिए मदरसे में गया तो उसके बेटे अनीश के पैरों में जंजीर बंधी हुई थी। अयूब ने मौलवियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जो भी बच्चा काम नहीं करेगा व उनकी बात नहीं मानेगा, उनके साथ ऐसा ही होगा। अयूब ने आरोप लगाया कि मदरसे के मास्टर मुबारक ने उसे धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अयूब ने खिजराबाद पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मदरसे के मौलवी शब्बीर व मुबारक के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed