फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, police, car, bag, theft

कार का लॉक तोड़कर चोरों ने उड़ाया बैग उड़ाया

Tue, 19 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, police, car, bag, theft
चोरी - फोटो : अमर उजाला
 महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सामने स्थित एक रिजोर्ट के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर चोर पैसों व अन्य सामान से भरा बैग उड़ा ले गए। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी, आईडी प्रूफ व कीमती कपड़े थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल की निर्मल विहार कॉलोनी निवासी गौरव कुमार जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के समक्ष स्थित एंबीशन रिजोर्ट में  रिश्तेदार की शादी में आया था। रात करीब नौ बजे उसने अपनी कार रिजोर्ट के बाहर खड़ी की। रात 11 बजे के करीब लौटा तो कार की खिड़की का लॉक खुला मिला। कार में रखा उसका बैग भी गायब था। जिसमें बीस हजार रुपये की नगदी, कीमती कपड़े, आईडी प्रूफ व महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। चोरों ने शीशे के पास से किसी पत्ती के माध्यम से कार का लॉक खोला और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजीव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पशुघर का ताला तोड़ दो भैंसे व कटड़ी चुराई
रादौर के गांव टोपराकलां में चोरों ने पशुघर का ताला तोड़ दो भैंसें व एक कटड़ी चुरा ली। परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह शनिवार की रात को अपने पशुओं को पशुघर के अंदर बांध दिया। सुबह जब वह पशुओं को चाला डालने के लिए गई तो पशुघर का ताला टूटा मिला। पशुघर से उनकी दो भैंसें व एक कटड़ी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed