{"_id":"57bf3e344f1c1ba74bd4f365","slug":"yamunanagar-loot-spekar-house-ege-practitoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर आवास के पास अंडा व्यवसायी से लूटे 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पीकर आवास के पास अंडा व्यवसायी से लूटे 50 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
टूटा गल्ला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर शहर में विधानसभा स्पीकर के आवास से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर चार बदमाशों ने चाकू के बल पर अंडा व्यवसायी से 50 हजार रुपये लूट लिए। व्यवसायी अंडों की पेमेंट लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा जन्माष्टमी के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में स्नेचिंग और चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं।
दड़वा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनका गांव के नजदीक ही पोल्ट्री फार्म है। बुधवार देर रात को वह जगाधरी में अंडों की सप्लाई की 50 हजार रुपये की पेमेंट लेकर घर लौट रहा था। स्पीकर कंवरपाल के आवास से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर तेजली जाने वाले रास्ते पर पहुंचा पीछे से तेज गति पर एक बाइक से चार नकाबपोश युवक आए। उन्होंने उसे जबरन रोका और चाकू दिखाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के बाद पुलिस ने संदीप की शिकायत पर चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चाय व्यापारी को लूटने वालों का सुराग नहीं
23 अगस्त को तेजली स्टेडियम के समीप चाय व्यापारी महावीर कॉलोनी निवासी सतीश कुमार से बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक लाख रुपये लूटे थे। यहां भी चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अभी तक पुलिस उक्त वारदात को सुलझाने में नाकामयाब है।
विज्ञापन
वर्जन
स्पीकर आवास से तेजली की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात को अंडों के व्यवसायी से लूट की सूचना मिली थी। व्यवसायी की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- एसआई लज्जा राम, इंचार्ज, अर्जन नगर चौकी, शहर जगाधरी।
50 मिनट में चार ताले तोड़ 2.50 लाख के गहने, नकदी चुराई
यमुनानगर। पटरी मोहल्ला निवासी कमल कुमार ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही केके किरयाणा स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका घर है। बुधवार रात करीब 11.20 बजे वह घर और दुकान को ताला लगाकर मात्र सौ मीटर दूर जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गया था। रात करीब 12.10 बजे वह वहां से वापस घर लौटे तो दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। दुकान के अंदर गए तो सब ठीक था। दुकान से ही सीढ़ियों के जरिए उनके घर में रास्ता है। वे घर पहुंचे तो कमरे के दरवाजे और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और दीवान बैड खुला पड़ा हुआ था। चोर वहां से पेटी में रखे करीब 12 हजार रुपये और सोने-चांदी के करीब 2.50 लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वृद्धा के कान से बाली झपटी
जगाधरी वर्कशाप। थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत जम्मू कालोनी में गली नंबर छह निवासी 65 वर्षीय मंगली देवी कालोनी की एक अन्य महिला के साथ तड़के करीब पांच बजे सैर पर जा रही थी। दोनों महिलाएं शर्मा कालोनी के पास पहुंची थी, इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आया और वृद्धा के कान से बाली झपट कर ले गया। बाली झपटते समय वृद्धा का कान बुरी तरह कट गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई। पीड़िता ने बताया कि युवक बाइक पर था और उसने गले में पीले रंग का परना पहना हुआ था। जम्मू कालोनी में इससे पहले बीती 17 अगस्त को गली नंबर छह की 60 वर्षीय मुन्नी देवी घर से सैर के लिए निकली थी। गली के पास ही एक युवक पैदल ही मुंह पर रुमाल बांध कर आया और वृद्धा के गले से चैन झपट कर ले गया था।
धार्मिक स्थलों में भी चोरी
रादौर। गांव पालेवाला में बीती रात चोरों ने रविदास मंदिर और गोगामाडी की मजार पर रखे दो गल्लों से हजारों रुपये चुरा लिए। एक गल्ले को खेतों से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा गल्ले को चोरों ने मौके पर तोड़कर उसमें से चढ़ावा निकाल लिया। गांव पालेवाला में गोगामाडी की मजार पर गल्ले से पैसे चोरी होने की यह चौथी घटना है। सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गोगामाड़ी की मजार पर रखा गल्ला सुबह पवन राणा के खेतों में पड़ा मिला। चोर गल्ले को तोड़कर लगभग 15 हजार रुपये चुरा ले गए।