{"_id":"57b609984f1c1b705e6ec17b","slug":"yamunanagar-electric-worker-dead-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
परिजनों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहली वाला क्रेशर जोन में ट्रांसफार्मर बदल रहे ठेके पर लगे दो कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने दो बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
छछरौली क्षेत्र के गांव तिहमो निवासी जगमाल ने बताया कि उसका बेटा गौरव (22) खिजराबाद क्षेत्र में बिजली निगम के ठेकेदार पर कार्यरत था। गुरुवार को गौरव, अपने साथी गोल्डी, प्रवीण व कमल व एक लाइन मैन व फोरमैन के साथ कोहलीवाला क्रेशर जोन में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गया था। इस दौरान लाइन मैन व फोर मैन ने उन्हें ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहा। ठेकेदार के कर्मियों ने पूछा की बिजली बंद करने का परमिट लिया गया है। लाइन मैन व फोर मैन ने हामी भर दी। उस्त्रत्त्नके मुताबिक परमिट किसी और लाइन का था। जगमाल का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही उनके बेटे की जान गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
फायदा पहुंचाने के लिए जोड़ते हैं लाइन
जगमाल का आरोप है कि क्रेशर संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए लाइनों को इधर-उधर जोड़ा जाता है। जिससे शॉर्ट सर्किट होती है और ट्रांसफार्मर खराब होते है। बीती 25 जुलाई को भी हादसा हुआ था। वह अब तक इलाज ले रहा है। इतना ही नहीं इस तरह के पांच से अधिक हादसे हो चुके है बावजूद इसके निगम अधिकारी सबक नही लें रहे है।
विज्ञापन
वर्जन
जनरेटर से बैक करंट आने से हुआ हादसा
बिजली निगम के फोरमैन हरपाल सिंह का कहना है कि उनके स्तर पर कोई गलती नहीं हुई है। बिजली बंद करने का परमिट लिया गया था। बिजली बंद होने के बाद ही कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान किसी ने जनरेटर चालू कर दिया। जिस कारण बैक करंट आ गया। जिसकी वजह से हादसा हो गया। वे स्वयं मौके पर थे और घायल को अस्पताल भी लेकर आए।
वर्जन
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विरेंद्र राणा, एसएचओ, थाना खिजराबाद।