फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Cheated of Rs 48 thousand on the pretext of getting a loan

Yamunanagar: लोन दिलाने का झांसा देकर 48 हजार रुपये ठगे, केस दर्ज कर जांच शुरू

Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 01:25 AM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी बनकर लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से 48 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में पता चला कि आरोपी मैरिज ब्यूरो के कार्यालय में काम करता था। पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Cheated of Rs 48 thousand on the pretext of getting a loan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जड़ौदी गांव के अजय कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम में अनुबंध आधार पर लगा हुआ है। वह अपना कोई बिजनेस करना चाहता था जिस लिए उसे लोन की जरूरत थी। उसके नाम कोई प्रोपर्टी न होने के कारण उसे बैंक से लोन नहीं मिल रहा था। एक दिन उसकी मां पुष्पा देवी पड़ोस में गई हुई थी।

विज्ञापन


उसे पड़ोस में रहने वाली महिला कमलेश कौर ने बताया की उसका जानकार गुरमीत उनकी लोन दिलाने में मदद कर सकता है। मां ने फोन पर गुरमीत से बात की तो उसने बताया कि वह पुलिस में है और उसकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र में है। वह उनका लोन करवा देगा। 17 मार्च 2023 को उसने गुरमीत से बात की तो उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक की काॅपी साथ लेकर रक्षक बिहार नाका जगाधरी के पास बुलाया। उसने गुरमीत को बताया कि वह टैंट की दुकान करना चाहता है। जिसके लिए उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन


गुरमीत ने एचडीएफ बैंक से लोन दिलाने की बात कही। साथ ही फाइल की फीस 750 रुपये और इससे अलग 50000 रुपये खर्च आने की बात कही। गुरमीत ने कहा कि आपने सारे रुपये एक साथ नहीं देने हैं। जैसे-जैसे आपकी लोन फाइल आगे बढ़ेगी वह रुपये उसके खाते में डालते रहना। 22 मार्च काे गुरमीत ने उसे पाबनी बुलाया जहां उससे पांच हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च को बस स्टैंड पर बुलाकर उससे दस्तावेजों पर साइन कराए और पांच हजार रुपये ले लिए। एक अप्रैल को उसने किसी शनिका शर्मा के खाते में पांच हजार रुपये डलवाए। 17 अप्रैल को गुरमीत का फोन आया कि एजेंट को फाइल चैक करने के लिए 2000 रुपये देने हैं।

उसने यह रुपये भी गूगल पे कर दिए। 22 अप्रैल फिर से फोन करके कहा कि वह 15 हजार रुपये का इंतजाम कर ले उसके खाते में 20 मई तक लोन की राशि आ जाएगी। गुरमीत के कहने पर उसने नरेश दत्त के खाते में रुपये डलवाए।

एक दिन उसने शनिका शर्मा से बात की तो उसने बताया कि गुरमीत अंकल उसके पापा नरेश दत्त के साथ काम करते हैं। इसके बाद गुरमीत ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। फिर उसने नरेश दत्त को फोन किया जिसने बताया कि गुरमीत उसके पास नारायणगढ़ में काम करता है। उनका मैरिज ब्यूरो का कार्यालय है। गुरमीत ने अब उसके पास से काम छोड़ दिया है। जो पैसे उसके उनके खाते में डलवाए गए थे वह भी उन्होंने गुरमीत को दे दिए थे। आरोपी ने धीरे-धीरे करके उससे 48 हजार रुपये हड़प लिए।


उसे बाद में पता चला कि गुरमीत ढलौर गांव का रहने वाला है और वह पुलिस में भी नहीं है। उसने गुरमीत से अपने रुपये मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed