फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Case filed against father-son for firing on two youths in Sasauli

यमुनानगर: ससौली में दो युवकों पर गोली चलाने के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज, दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर

Mon, 02 Jan 2023 04:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

आरोप है कि रविवार शाम राजन वर्मा ने ईशांत शर्मा व नितिन पर गोली चलाई थी। घायल ईशांत शर्मा उर्फ ईशु का उपचार मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि नितिन निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
Yamunanagar: Case filed against father-son for firing on two youths in Sasauli
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में ससौली गांव में ईशांत शर्मा व नितिन पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस दूसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने दोनों पर गोली चलाने के मामले में राजन वर्मा व उसके पिता पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से चलाई गई गोलियों के छह खोल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोली लगने से घायल ईशांत शर्मा उर्फ ईशु का उपचार मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि नितिन निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में ससौली निवासी दीपक शर्मा उर्फ दीपू ने बताया कि रविवार शाम वह अपने दोस्त गांव खेड़ी रांगड़ान के मनदीप सिंह के साथ ससौली रोड स्थित मनोज मेडिकल हॉल पर दवा लेने गया था। उन्हें देख कर उसका बड़ा भाई ईशांत शर्मा उर्फ ईशु भी मेडिकल स्टोर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी स्टोर के साथ दुकान करने वाला ज्वेलर राजन वर्मा व पवन वर्मा भी अपनी गाड़ी से उतर कर दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान राजन वर्मा व ईशांत की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इससे भड़का राजन अपनी दुकान में गया और रिवाल्वर लेकर आया। आते ही उसने ईशांत पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वह अपने भाई का बचाव करने लगे तो राजन ने उन पर भी गोली चला दी। जान बचाने के लिए साथ लगती गली में दौड़े तो आरोपी भी उनके पीछे दौड़ा। राजन के पिता पवन वर्मा ने उन पर ईंटें बरसा दी। अपने बचाव में उन्होंने भी आरोपियों पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली ईशांत के पेट में लग गई। तभी वहां से जा रहे उसके जानकार नितिन को उन्होंने मदद के लिए रोका।

नितिन गाड़ी से उतर कर साथ वाली सीट पर बैठ गया। गाड़ी को दीपक चलाने लगा। जबकि मनदीप ईशांत को लेकर कार की पिछली सीट पर बैठा था। एक बार फिर राजन ने गोली चला दी जो उसके साथ बैठे नितिन की कमर पर लगी। दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से ईशांत को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में रेफर कर दिया गया।

काफी समय से दोनों पक्षों में है रंजिश
ईशांत शर्मा व राजन वर्मा के बीच में काफी समय से रंजिश चल रही है। राजन ने ईशांत व साथियों पर फरवरी 2020 में केस दर्ज कराया था। राजन ने केस दर्ज कराया था कि ईशु ने पुरानी रंजिशन उस पर हमला कर दिया। उसने दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। जब ईशु व उसके साथी दुकान में घुसने लगे तो उसने अपने बचाव में गोली चला दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था। ईशांत पर पहले ही दस केस दर्ज हैं। जिनमें से राजन ने ही दो केस दर्ज करवा रखे हैं।


छह खोल बरामद हुए हैंः शीलावंती
थाना फर्कपुर एसएचओ शीलावंती का कहना है कि आरोपी राजन ने गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई थी। मौके से गोली के छह खोल बरामद किए हैं। राजन व उसके पिता पवन पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed