{"_id":"5888ea0e4f1c1ba333cf5ea3","slug":"yamuna-nagar-marpit-kar-kiya-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को सरेराह डंडों से पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को सरेराह डंडों से पीटकर किया घायल
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैंप के लक्ष्मी नगर में रंजिशन तीन युवकों ने सरेराह मां-बेटी को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
लक्ष्मी नगर निवासी ममता ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कुछ दिन पहले उनकी कॉलोनी के रवि व राजा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया, मगर उसके बाद से आरोपी युवक उससे रंजिश रखने लगे। 24 जनवरी को शाम छह बजे वह अपनी बेटी पूजा के साथ कॉलोनी में ही किसी काम से जा रही थी।
इसी दौरान रास्ते में उनकी रवि व राजा के साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने अपने साथी लंबु के साथ मिलकर उन पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।