{"_id":"585ec1c84f1c1b1864e3d36d","slug":"yamuna-nagar-jail-me-mobile-ka-khel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पहुंच रहे मोबाइल, सप्ताह भर में आधा दर्जन मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पहुंच रहे मोबाइल, सप्ताह भर में आधा दर्जन मामले
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
jail break
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में मोबाइल मिलने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सप्ताह भर में ऐसे आधा दर्जन मामले जिला जेल की सुरक्षा में सेंध को बयां कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम भी चेकिंग के दौरान कैदी से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल सुपरिडेंट विवेक सांगवान ने बताया कि वह कैदियों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने शक के आधार पर जेल में बंद कैदी गधौली निवासी बाबु उर्फ पप्पू की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ। उन्होंने आरोपी से मोबाइल व सिम कार्ड कब्जे में लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी प्रकार 22 दिसंबर को जेल में बंद शांति कॉलोनी निवासी सनी यादव से भी चेकिंग के दौरान मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ था। इसमें भी पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
चारों तरफ से ओपन है जेल, पहले भी हुईं कई घटनाएं
जिला जेल में मोबाइल फोन पहुंचने का पहला मामला नहीं है। जिला जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन उसके बाद भी जेल में मोबाइल फोन व सिम मिल चुके हैं। सप्ताहभर में ऐसी करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि दो दिसंबर को जिला जेल में आठ मोबाइल फोन से भरा पैकेट मिलने की घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया था। बता दें कि जिला जेल जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर है। जेल के चारों ओर निजी जमीन है और चारों ओर से ओपन भी है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जिला जेल में मोबाइल व सिम कार्ड पहुंच रहे हैं, जिससे सुरक्षा पर प्रश्रचिह्न लगता नजर आ रहा है।