फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, husband,wife

शराब के नशे में धुत पति ने चाकू गोद पत्नी को मार डाला

Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
शराब नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की चाकू  से गोदकर हत्या कर दी। पत्नि की हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात थाना सदर क्षेत्र के गांव रतनपुरा स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री के क्वार्टर में गुरुवार रात हुई। खून से लथपथ महिला का शव देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ ने पुलिस बल व सीन आफ क्राइम की टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला छपरा के गांव नयागांव निवासी अर्जुन अपनी पत्नी पतिया देवी (28) के साथ रतनपुरा स्थित  लाइन क्वार्टर में रहता था। अर्जुन रतनपुरा प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात को अर्जुन शराब पीकर कमरे पर आया। किसी बात को लेकर पति पत्नि में बहस हो गई। दोनों में देर तक झगड़ा होता रहा। बताया गया देर रात उनमें एक बार फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान नशे में धुत अर्जुन ने अपनी पत्नी पतिया के पेट में चाकू गोद दिया। आरोपी अर्जुन ने एक के बाद एक पेट में दो वार किए। जिससे पतिया खून से लथपथ होकर नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खून में लथपथ शव देख पड़ोसी ने मचाया शोर
 कमरे में बिहार के जिला चितामढ़ी के गांव बोखारा निवासी रामबिने पासवान भी रहता है। जो उनका अर्जुन का पड़ोसी है। सुबह किसी काम से वह अर्जुन के घर गया। उसने देखा कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। जमीन पर  खून ही खून बिखरा पड़ा था। पतिया का शव जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुआ था। यह देखते ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना क्वार्टर मालिक किशन सिंह को दी। मौके पर किशन सिंह ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
26 मार्च को ही कमरे में आये थे दंपति
अर्जुन के पड़ोसियों ने बताया पहले दोनों पति-पत्नी फैक्ट्री से दूर अन्य स्थान पर किराए के मकान में रहते थे। वहां से फैक्ट्री दूर पड़ती थी। इसलिए दंपत्ति बीती 26 मार्च को ही गांव रतनपुरा में फैक्ट्री के नजदीक स्थित लाइन क्वाटरों में आए थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दंपत्ति में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।
 
अर्जुन की दूसरी पत्नी थी पतिया
मृतका पतिया बिहार के जिला पटना के गांव शंकरपुर की रहने वाली थी। पतिया अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। पता चला है कि पतिया अर्जुन की पहली पत्नी की बहन थी। काफी समय पहले अर्जुन की पहली पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। पतिया से शादी करने के बाद अर्जुन अपनी पत्नी के साथ प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने के लिए यमुनानगर आया था।

 
गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश : एसएचओ  
रतनपुरा में महिला की हत्या की सूचना पर उन्होंने पुलिस के साथ मौके का मुआयना किया था। मामले में मृतका के पति पर हत्या का केस दर्जकर लिया है। पुलिस टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
- अजीत सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed