फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water tanker was brought in Yamunanagar grain market six times before

यमुनानगर: पहले भी छह बार अनाज मंडी में मंगाया गया था पानी का टैंकर, केस दर्ज होने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने दी छुट्टी की अर्जी

Mon, 13 Jun 2022 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 08:18 PM IST
सार

पानी का टैंकर सप्लाई करने वाला बोला कि दवा स्प्रे के नाम पर पानी मंगवाते थे। विभाग ने गेहूं का भौतिक सत्यापन कराया। मंडी में 1.27 लाख कट्टे मिले हैं।

विज्ञापन
Water tanker was brought in Yamunanagar grain market six times before
अनाज मंडी जगाधरी में शेड के नीचे गेहूं के कट्टों के पास खड़ा पानी का टैंकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में अनाज मंडी में गेहूं को गीला कर उसका वजन बढ़ाने के लिए पानी का टैंकर इससे पहले भी छह बार मंगवाया जा चुका है। जब टैंकर का मालिक पूछता था कि पानी का क्या करना है तो हर बार एक ही जवाब मिलता था कि उन्हें मंडी में रखे गेहूं में दवाई का स्प्रे करना है। यह खुलासा खुद टैंकर के मालिक अनुज ने किया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने टैंकर सप्लाई करने वाले अनुज से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस नंबर से अक्सर टैंकर मंगवाने का ऑर्डर आता था वह उसके पास लिखा हुआ है। परंतु इस बार 11 जून को उसके पास दूसरे नंबर से फोन आया था। बाद में टैंकर के लिए उसके ड्राइवर के पास फोन आने लगा। एक टैंकर के एवज में वह 500 रुपये लेते हैं। इससे साफ है कि पानी का छिड़काव कर गेहूं का वजन बढ़ाने का काम लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के डर से कार्यालय नहीं आए फूड इंस्पेक्टर
केस दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तार न कर ले इसलिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला कार्यालय में नहीं पहुंचे। कपिल जाखड़ ने कार्यालय में छुट्टी के लिए अर्जी दी है। यह अर्जी एक लड़का कार्यालय में लेकर आया था। इंस्पेक्टर ने कितने दिन की छुट्टी ली है इसका डीएफएससी कुशलपाल बूरा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि कपिल जाखड़ कार्यालय के बाहर तो आए थे लेकिन अंदर नहीं आए। बाहर से ही किसी लड़के के हाथ उन्होंने अर्जी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने किया गेहूं का भौतिक सत्यापन
सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जगाधरी अनाज मंडी के तीनों शेड के नीचे रखे अपने गेहूं की सोमवार को भौतिक सत्यापन कराया। भौतिक सत्यापन में मंडी में करीब एक लाख 27 हजार कट्टे मिले। मंडी से कितने कट्टों का उठान किया गया इसका जानकारी इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ के पास है। ऐसे में उनके कार्यालय में न आने से मामला लटकता दिख रहा है। वहीं, हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कपिल जाखड़ व चौकीदार अजीत की तलाश में कुछ जगह छापामारी की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

कट्टों से निकालते थे दो से तीन किलोग्राम गेहूं
अनाज मंडी में रखा गेहूं रोड ट्रांसपोर्ट के जरिये दूसरे राज्यों में पहुंचाया जाता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस दिन गेहूं गाड़ियों में लोड होता था उससे दो-तीन दिन पहले ही परखी मारकर हर कट्टे से दो से तीन किलोग्राम गेहूं निकाल लिया जाता था। उसी रात गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव कर उसका वजन बढ़ा दिया जाता था ताकि 50 किलोग्राम के कट्टों के हिसाब से भी वजन का अनुमान लगाया जाए तो कोई भी इतनी आसानी से पकड़ न पाए।

परखी से निकाले गए गेहूं को वहां पड़े खाली कट्टों में भर लिया जाता था, जिन्हें चौकीदार अजीत की बताई गई जगह पर पहुंचा दिया जाता था। सीएम फ्लाइंग की टीम को मंडी के शेड के नीचे कई कट्टे ऐसे मिले जो केवल आधे भरे हुए थे। इन पर सिलाई भी हाथ से की हुई थी। गेहूं के ढेर में जो कट्टे लगे हैं उनमें परखी के निशान मिले हैं।


फूड इंस्पेक्टर ने छुट्टी की अर्जी दी है : कुशलपाल बूरा
डीएफएससी कुशलपाल बूरा ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर कपिल जाखड़ सोमवार को कार्यालय में नहीं आए। उन्होंने छुट्टी की अर्जी दी है। जिसे अभी स्वीकृति नहीं किया है। अनाज मंडी शेड में रखे गेहूं का भौतिक सत्यापन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed