{"_id":"56fad1734f1c1b054df006ef","slug":"transfarmer-theft-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करते व्यक्ति की करंट लगने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करते व्यक्ति की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर/रादौर। गांव अंटावा में सोमवार रात ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी चोरी के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पड़े शव को देख गांव के सरपंच गौरव कुमार को सूचित किया। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
गांव अंटावा निवासी कर्ण सिंह ने पंचायती भूमि ठेके पर ली हुई है। मंगलवार सुबह छह बजे कर्ण सिंह अपने खेतों में ट्यूबवेल चलाने गया था। इस दौरान उसने ट्रांसफार्मर के पास एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके हाथों में प्लास था। इसकी सूचना कर्ण सिंह ने ग्रामीणों व गांव के सरपंच गौरव कुमार को दी। गांव में शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंचे खेड़ी लक्खा सिंह चौकी प्रभारी विष्णुदत्त शर्मा और सीन ऑफ क्राइम की टीम के डॉक्टर चंद्रशेखर ने घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। मृतक व्यक्ति के जेब की तलाशी लेने पर मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में फीड नंबर पर बात कर मृतक की शिनाख्त संतराम (45) नई बस्ती, विष्णु नगर (यमुनानगर) के रूप में की। जो पिछले तीन महीनों से राजेंद्र सिंह के मकान में किरायेदार के तौर पर रहता था। वह रिक्शा रेहड़ी से कबाड़ का सामान ढोने का काम भी करता था। मृतक मूल रूप से उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर के पास का बताया जा रहा है।
बैग में मिला चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान :
ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात को गांव में निशान सिंह के डेरे के पास दो व्यक्ति देखे गए थे, जिनके पास दो बैग भी थे। वह निशान सिंह के डेरे के पास सरदार मोहन सिंह के ट्रांसफार्मर से सामान चुराने की फिराक में थे, लेकिन बाद में दोनों वहां से चले गए। सुबह दोनों में से एक व्यक्ति का शव ट्रांसफार्मर के पास से मिला। वहीं, दोनों बैग भी ट्रांसफार्मर के पास से बरामद हुए, जिसमें ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के लिए पाने, चाबियां, लोहेे की आरी व अन्य सामान मिला। इससे पता चलता है कि मृतक व उसका साथी ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने का काम करते थे। गांव से भी ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करने के लिए जब संतराम ने ट्रांसफार्मर की लाइन काटी, तो लाइन नहीं कटी थी। इसी दौरान लाइन कटी समझकर ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करते हुए संतराम करंट लगने पर जमीन पर गिर पड़ा। इसमें संतराम की एक टांग बुरी तरह से जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने साथी की मौत के बाद उसका दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर व ट्यूबवेल के उपकरण चोरी की वारदातें बढ़ी :
पूर्व सरपंच रोशनलाल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के महीपाल, वेदपाल, कवरपाल, रामकुमार, पवन कुमार, साधुराम, जसपाल, रामकिशन, ओमबीर सिंह, फकीरचंद आदि के ट्यूबवेलों से तार व अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। अधिकतर किसान रात के समय अपने घर चले जाते हैं, जिसका लाभ उठाकर चोर गिरोह के सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। वहीं, गांव अंटावा के पूर्व सरपंच रोशनलाल बावा ने बताया कि गांव व साथ लगते गांवों में लगातार ट्रांसफार्मरों व ट्यूबवेलों से तार व अन्य उपकरणों क ी चोरियां हो रही हैं।
वर्जन ::::::
घटनास्थल से बरामद दो बैग से मिले सामान से प्रतीत होता है कि मृतक अपने एक अन्य साथी के साथ ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी करने आया था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।
विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी, खेड़ी लक्खा सिंह चौकी।