फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three women caught for illegally making Ayushman card in Yamunanagar

यमुनानगर: अवैध रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में तीन महिलाएं पकड़ीं, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर व मोबाइल जब्त

Thu, 12 May 2022 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 09:01 PM IST
सार

महिलाओं ने कार्ड बनाने के लिए पंचकूला की एक कंपनी का नाम लिया लेकिन दस्तावेज नहीं दिखा सकी। महिलाओं से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर व मोबाइल जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Three women caught for illegally making Ayushman card in Yamunanagar
यमुनानगर में कैंप के परशुराम भवन में कार्रवाई के दौरान लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में कैंप के परशुराम भवन मेें अवैध रूप से लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन महिलाओं को पकड़ा। विभाग ने महिलाओं से आधार कार्ड बनाने के आदेशों संबंधी दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई ऐसा कागज नहीं दिखा सकीं कि सरकार की तरफ से ही उनकी ड्यूटी आयुष्मान कार्ड बनाने में लगाई गई है।

विज्ञापन

 
इस पर टीम ने गांधी नगर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस महिलाओं के लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, लोगों द्वारा किए गए आवेदन पत्रों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान परशुराम भवन में काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। डॉक्टरों की टीम की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. अश्वनी ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में एक शिकायत आई थी कि शहर में कैंप के परशुराम भवन में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग कह रहा है कि अभी लोगों के कार्ड नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने जांच के आदेश दिए। आदेशों पर डॉ. अश्वनी ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के मैनेजर नवीन दत्ता से पूछा कि कहीं उनके द्वारा तो कार्ड नहीं बनाए जा रहे। मैनेजर ने इस तरह के कार्ड बनाने से साफ इनकार कर दिया।

फर्जी आवेदक को मौके पर भेजा
डॉ. अश्वनी, मैनेजर नवीन दत्ता व डॉ. विपिन की टीम ने एक व्यक्ति को आयुष्मान का फर्जी आवेदन करने के लिए परशुराम भवन में भेजा। भवन में तीन महिला कर्मचारी थी, जिन्होंने व्यक्ति से आधार कार्ड, फोन नंबर व फैमिली आईडी मांगी। जैसे ही आवेदन की कार्रवाई पूरी हुई तो टीम ने छापा मार दिया। टीम ने महिलाओं से पूछताछ की तो वह कहने लगी कि उन्हें पंचकूला की एक कंपनी ने आधार कार्ड बनाने को कहा है। टीम ने कंपनी की तरफ से जारी किए गए दस्तावेज मांगे परंतु वह कुछ नहीं दिखा सकी। वहां पर काफी लोगों द्वारा किए गए आवेदन पत्र भी मिलेे। टीम ने गांधी नगर पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके से लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल व अन्य दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया। 

सिविल सर्जन व सीएससी ही बना सकते हैं कार्ड
मैनेजर नवीन दत्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड सिविल सर्जन कार्यालय या फिर कॉमन सर्विस सेंटर से ही बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। यदि कहीं बन रहे हैं तो लोग इसकी शिकायत कर सकते हैं।


कार्रवाई की जा रही है : भूपेंद्र राणा
थाना गांधी नगर प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि डॉक्टरों की तरफ से तीनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत मिल गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह पता लगा है कि महिलाएं आयुष्मान कार्ड बनाने की एवज में किसी से रुपये नहीं ले रही थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed