फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft, haryana, police, ymn, yamunanagar, haryana

आईटीआई का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए हजारों के उपकरण

Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
theft, haryana, police, ymn, yamunanagar, haryana
यमुनानगर। साढ़ौरा स्थित निजी आईटीआई का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े हजारों रुपये की बिजली की मोटर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। जगाधरी के गुरु नानकपुरा निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे साढ़ौरा में स्थित आईटीआई के संचालक है। मंगलवार दोपहर के समय वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। इस दौरान किसी ने आईटीआई के इलैक्ट्रिकल रूम का लॉक तोड़ वहां से हजारों रुपये की मोटर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे आईटीआई कर्मचारी ने उसे सूचना दी कि आईटीआई में चोरी हो गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर गया तो उसने देखा कि कमरे का लॉक टूटा पड़ा हुआ है और वहां से मोटर व अन्य उपकरण गायब थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed