फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sister, in low, nephew, anty,murder, prince

जेठानी से तकरार के चलते भतीजे संग मिलकर चाची ने की थी भतीजे की हत्या

Mon, 20 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
sister, in low, nephew, anty,murder, prince
गांव मुसींबल (एम) में हुई साढ़े तीन वर्षीय प्रिंस की हत्या उसकी चाची ने अपने मुंह बोले भतीजे संग मिलकर की थी। जेठानी (प्रिंस की मां) के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर होने वाली तकरार के चलते देवरानी ने जेठानी को सबक सिखाने के लिए प्रिंस की दिन के समय गला दबाकर हत्या की थी, उसके बाद रात के समय प्रिंस को बोरी में डालकर तालाब में फेंक दिया था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में मृतक प्रिंस की चाची ने किया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

16 फरवरी को थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मुसिंबल में साढ़े तीन वर्षीय बच्चे का शव तालाब में पड़ा मिला था। जांच में बच्चे की मौत गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ था। हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना छप्पर एसएचओ राजेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन छानबीन की। छानबीन पर पता चला की  मृतक बच्चे की मां ममता की देवरानी पूजा की आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन रहती है। वहीं पूजा का मुंह बोला भतीजे रोहित की पाला राम (प्रिंस के दादा) के परिवार वालों से अनबन रहती है। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन्हीं बातों के सामने आने के कारण शक की बिनाह पर आरोपी रोहित व आरोपी महिला पूजा से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि पाला राम के परिवार व मृतक प्रिंस की माता के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहा सुनी रहती थी। दोनों आरोपी इस वजह से पाला राम व प्रिंस की माता से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के कारण दोनों आरोपियों ने प्रिंस की माता ममता को सबक सिखाने के लिए प्रिंस की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत 15 फरवरी की दोपहर के समय प्रिंस को घर पर अकेला पाकर रोहित के घर ले गए। दिन में गला घोटकर कर प्रिंस की हत्या कर दी थी और हत्या करने के बाद अंधेरा होने पर प्रिंस को बोरी में डालकर गांव के तालाब में डाल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है मामला :
मुसींबल (एम) निवासी धर्मवीर का साढ़े तीन वर्षीय बेटा प्ऱिस 15 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर के समय गली में खेल रहा था। कुछ देर बाद जब उसकी मां बच्चे को गली में देखने गई तो बच्चा नहीं मिला। प्ऱिस की मां ने आस पास भी मोहल्ले में पता किया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहंीं लगा। इसकी सूचना थाना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रिंस की दादा पालाराम बुधवार को अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। पूरी रात परिजन बच्चें को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार सुबह किसी ने सूचना दी कि किसी बच्चे का शव गांव के पास बने जोहड़ के किनारे पर पड़ा हुआ है। परिजन जोहड़ पर गए, बच्चे को जोहड़ के किनारे पानी में बेटे के शव को देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा बेटे के गले पर चोट के निशान है। परिजनों का आरोप था कि किसी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। बाद में शव को जोहड़ में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज करेंगे कोर्ट में पेश :
मुसींबल गांव में हुई प्रिंस की हत्या के मामले में उसकी चाची व एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने अपनी जेठानी के साथ होने वाली कहा सुनी के चलते प्रिंस की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है। वहीं आरोपी युवक की थी उसके परिवार के साथ रंजिश होने की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- राजिंद्र कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed