फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scorched women died

आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत

Wed, 20 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव बीबीपुर में सोमवार रात को आग लगने से झुलसी महिला की बुधवार शाम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुड़िया थाना पुलिस ने मृतका के पिता मोहम्मद हानिद की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन


जगाधरी के निजी अस्पताल में उपचाराधीन आग लगने से झुलसी बीबीपुर निवासी आशमीन (23) की तबीयत दोपहर बाद काफी बिगड़ गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में मृतका के पिता मोहम्मद हानिद की शिकायत पर उसके ससुर शमशाद अली, सास खातुन, ननद जरीना, देवर मेहंदी हसन और दिलशाद के खिलाफ मामला दहेज हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाइक की करते थे मांग :

गांव रायपुर निवासी मोहम्मद हानिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी आशमीन की शादी दो वर्ष पहले बीबीपुर निवासी आमीर के साथ की थी। शादी में उन्होंने जरूरत का सारा सामान दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उससे बाइक की मांग कर रहे थे। जो देने में वह असमर्थ था। इसी को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसी के चलते गत सोमवार रात को आरोपियों ने उसकी बेटी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास बोली, स्टोव में आग से लगी थी आग :

आसमीन की सास खातून ने उन पर लगे आरोपों को नकारा है। खातून का कहना है कि सोमवार शाम छत पर बने चूल्हे में सब्जी बनाने को रखी हुई थी। सब्जी बनने में देरी हो रही थी, इसलिए आसमीन छत से नीचे आकर स्टोव पर रोटी बनाने लगी। इसी दौरान स्टोव की आग भभक गई। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वे तुरंत छत से नीचे आए और किसी तरह आग पर काबू पाया।


वर्जन ::::
बीबीपुर में आग लगने से झुलसी विवाहिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- जोगिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed