फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape, Crime, Women, Yamunanagar, Haryana

युवक पांच माह तक डरा-धमका कर महिला से करता रहा दुष्कर्म

Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर के अंतर्गत एक कॉलोनी की महिला से कॉलोनी का ही युवक पांच माह तक डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात कॉलोनी के ही युवक के साथ हुई। धीरे-धीरे उनकी मुलाकात बढ़ने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान जनवरी माह में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने लोक लाज के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी उसे डरा धमका कर मई माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर उसने घटना के बारे परिजनों को बताया। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि की।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही एएसआई कुसुम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed