फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pulic, chakkar, picup, road

पुलिस से बचने के चक्कर में खैर से भरी पिकअप सड़क पर पलटी

Tue, 24 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 24 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
pulic, chakkar, picup, road
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
खिजराबाद। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात खैर से भरी एक पिकअप पुलिस से बचने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक और एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप से 33 क्विंटल खैर की लकड़ी  को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खैर तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। पकड़ी गई खैर की बेशकीमती लकड़ी की मार्केट कीमत  लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। बता दें कि खैर से भरी पिकअप कलेसर रेंज की तरफ से ही तेज गति से आ रही थी। मगर वन विभाग की सुस्ती के चलते खैर तस्कर कलेसर जंगल से निकल कर अराईयांवाला तक पहुंचने में सफल हो गए।
विज्ञापन



खैर के जंगलों की आज कल अंधाधुंध कटाई हो रही है। खास बात यह है कि पहले खैर तस्कर यूपी से खैर की लकड़ी खरीद कर हरियाणा में लाया करते थे। मगर अब यूपी में चुनाव की तैयारियों के चलते प्रशासन द्वारा बरती जा रही सख्ती के मद्देनजर खैर तस्कर यहां के जंगलों को ही निशाना बनाने लगे हैं। इसकी के चलते देर रात कलेसर नेशनल पार्क की तरफ से खैर की लकड़ी से भरी एक पिक आने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया। अराईयांवाला में नाकांबदी करते हुए एएसआई शमशेर सिंह राणा, हेड कांस्टेबल जयपाल व सिपाही धर्मवीर ने कलेसर की तरफ से आ रही एक पिकअप को रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन


मगर पुलिस को खड़ा देखकर खैर तस्करों ने पिकअप की स्पीड ओर तेज कर दी। तेज गति से चलाते हुए खैर तस्कर अराईयांवाला पुलिया तक ही पहुंचे थे कि उनका संतुलन बिगड़ गया। पिकअप सड़क किनारे पलट गई। पिकअप जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वही खैर की लकड़ी सड़क पर फैल गई। गनीमत रही कि खैर तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पुलिस के्रन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को थाने ले आई। खिजराबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने खैर तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed