{"_id":"58a34bd44f1c1b5733d85d4f","slug":"police-post-arrest-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने के बाहर किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाने के बाहर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी निवासी व नगर निगम पार्षद रामस्वरूप के भाई रामकिशन की मौत में मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने थाना शहर जगाधरी के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने गिरफ्तारी नहीं तक तक शव अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। हंगामे की सूचना पर डीएसपी जगारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा, तभी परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कई कांग्रेसी नेता और नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। निगम पार्षद रामस्वरूप के भाई रामकिशन के शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर रूप नगर कालोनी में अपने घर पर ले आए। कुछ ही देर में नगर निगम के पार्षद मौजी सेठी, देवेंद्र सिंह, सतपाल डग्गा, कांग्रेस से श्याम सुंदर बतरा, भूपेंद्र राणा व अन्य इनेलो नेता पहुंच गए। परिजनों ने कहा की वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। क्योंकि पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मौके पर ही थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि जांच चल रही है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन परिजन व रिश्तेदारों ने पुलिस से कहा कि पूरी रात बीत चुकी है परंतु पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। क्या पुलिस दबाव में काम कर रही है। क्योंकि जिन आरोपियों ने रामकिशन को मारा है वो सत्ता दल के एक नेता के जानकार है। इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। नेताओं ने ही उन्हें शरण दे रखी है। लेकिन वे चुप बैठने वाले नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक वे चुप नहीं बैठेंगे। इसी बात को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने जब मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तो डीएसपी जगाधरी राजिंद्र कुमार भी रूप नगर कालोनी में पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं था। इस पर डीएसपी ने तुरंत एसएचओ को टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा। एसएचओ सुनील कुमार खुद रेड करने के लिए आरोपियों के घर पर गए परंतु उन्हें वहां कोई नहीं मिला। तब डीएसपी के कहने पर परिजन भी मृतक का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। दोपहर को मृतक का संस्कार कर दिया गया।
क्या है मामला :
जगाधरी की रूप नगर कालोनी निवासी एवं नगर निगम के वार्ड नंबर एक के पार्षद रामस्वरूप ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नगर निगम द्वारा कालोनी की गलियों में स्पीड ब्रेकर लगवाए जा रहे है। सोमवार को रूप नगर कालोनी में ही खुल्लर करियाना स्टोर के नजदीक सड़क में स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे थे। वे अपने भाई रामकिशन के साथ मौके पर थे। इसी दौरान वहां पर कालोनी के ही तीन लोग आए। आते ही तीनों ने उसके भाई रामकिशन से गली में स्पीड ब्रेकर लगाने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने कहा कि ये स्पीड ब्रेकर नगर निगम की तरफ से लगाए जा रहे हैं। ये उनका निजी काम तो है नहीं। तभी तीनों लोग तैश में आ गए और उसके भाई को गालियां देने लगे। उनके द्वारा विरोध करने पर आरोपी उनसे बहस करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। धक्का मुक्की से रामकिशन सड़क पर गिरे। मुंह के बल नीचे गिरने से उसकी नाक पर चोट लगी। रामकिशन को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने रूप नगर कॉलोनी निवासी अवतार सिंह तारी, रामकुमार धीमान व श्याम सुंदर पुरी निवासी प्रदीप मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है।
रूप नगर कॉलोनी में सोमवार को हुई पार्षद राम स्वरूप के भाई के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। गिरफ़्तारी के लिए परिजनों ने कुछ देर हंगामा किया था। परिजनों को समझा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।