फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   police, bribe. 10000, yamunanagar, haryana

10 हजार की रिश्वत लेते महिला थाने का एएसआई गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 30 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
police, bribe. 10000, yamunanagar, haryana
‌र‌िश्‍वत - फोटो : yamunanagar
यमुनानगर। महिला थाने में तैनात एएसआई शमशेर सिंह को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एएसआई ने यह रकम एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में ली थी। एएसआई ने कुछ दिनों बाद प्रमोशन के लिए होने वाले कोर्स के लिए जाना था। वहीं करीब एक साल बाद वह रिटायर होने वाला था।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के शाहाबाद खंड के गांव रॉवा निवासी भीमसेन ने विजिलेंस को मंगलवार सुबह शिकायत दी कि महिला थाने में तैनात एएसआई शमशेर सिंह उससे एक मामले को रफा-दफा करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने डीसी से अनुमति लेकर एएसआई को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। इसके लिए नायब तहसीलदार जयभगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता भीमसेन को केमिकल लगे एक-एक हजार रुपये के दस नोट दिए। भीमसेन महिला थाने पहुंचा तो एएसआई शमशेर सिंह ने गेट पर आकर उससे 10 हजार रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए।
विज्ञापन


इसके बाद शमश्ेार महिला थाने की पहली मंजिल की ओर जाने लगा। भीमसेन का इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने एएसआई को सीढ़ियों में ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया। उसके हाथ धुलवाने पर नोटों में लगा केमिकल एएसआई के हाथों में नजर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में सुलह के बावजूद मांगे 10 हजार
भीमसेन ने बताया कि करीब चार महीने पहले उसकी शादीपुर की एक लड़की के साथ सगाई हुई थी। लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया। लड़की के परिजनों ने सगाई में दिए गए कीमती सामान व खर्च की गई रकम को वापस लेने के लिए उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। यह मामला एएसआई शमशेर सिंह के पास था। इसी बीच पंचायत में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। आरोप है कि इसके बावजूद एएसआई शमशेर सिंह भीमसेन से मामला रफा-दफा करने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था।

10 हजार के बदले गई प्रमोशन...
एएसआई भीमसेन को अगले महीने कोर्स के लिए जाना था। इस कोर्स के बाद उसकी प्रमोशन होनी थी। वहीं करीब एक साल बाद एएसआई को रिटायर होना था। लेकिन 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद फिलहाल उसकी प्रमोशन पर भी ब्रेक लग गया है।


वर्जन ::::
भीमसेन ने शिकायत दी थी कि महिला थाने में तैनात एएसआई शमशेर सिंह उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। योजना बनाकर एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी जेब से रिश्वत के तौर पर लिए गए 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
सत्यनारायण, विजिलेंस इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed