{"_id":"583737f94f1c1b663a13b3ad","slug":"poisoning-death-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, चार ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, चार ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। छछरौली में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
रामपुरी मोहल्ला मुज्जफरनगर (यूपी) निवासी महिंद्र कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी पारुल (36) की शादी कुछ वर्ष पहले छछरौली निवासी पंकज के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। मगर शादी के कुछ महीने बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ गणमान्य लोगों को साथ लेकर आरोपियों को कई बार समझाने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने उनकी नहीं सुनी और आए दिन उसकी बेटी पर जुल्म करते रहे। आरोप है कि इसी वजह से आरोपियों ने शाम करीब तीन बजे उसकी बेटी को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मृतका के पिता महिंद्र कुमार की शिकायत पर उसके पति पंकज, ससुर मिश्री लाल, ननद मधु व मधु की बेटी साक्षी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। छछरौली थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।