फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreants threatened by firing on the wall in the village Mussimbal of Yamunanagar

यमुनानगर: फायरिंग कर फेंका धमकी भरा खत, 'इस बार तो गोली दीवार में लगरी, जे कोई सरपंच बना तो माथे में बजेगी'

Sat, 01 Oct 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 11:20 PM IST
सार

गांव मुसींबल में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान पर छह राउंड फायरिंग की और धमकी भरा खत फेंका। सीआईए, सीन ऑफ क्राइम और छप्पर थाना पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके से छह खोखे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Miscreants threatened by firing on the wall in the village Mussimbal of Yamunanagar
बदमाशों द्वारा मौके पर फेंका गया धमकी भरा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मुसिंबल में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक दुकान पर छह राउंड फायरिंग की। इसके बाद बदमाश मौके पर एक कागज का टुकड़ा फेंक कर फरार हो गए, जिस पर लिखा था कि एक बार समझाने ते। इस बार तो गोली दीवार में लगरी। जे इस गांव में कोई सरपंच बना तो गोली माथे पर बजेगी, लास्ट वार्निंग।

विज्ञापन


फायरिंग के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कागज को पढ़ा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम की टीम व सीआईए इंचार्ज प्रमोद वालिया टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल और बदमाशों की ओर से फेंका गया कागज बरामद किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


गांव मुसिंबल में सरदार साब्बी सिंह की दुकानें हैं। दुकानों के ऊपर ही उसने घर बनाया हुआ है। यह दुकानें उसने किराए पर दे रखी हैं। इन दिनों वह विदेश में रह रहा है। दुकानों में ही मुसींबल निवासी रामकुमार ने एक दुकान किराये पर ले रखी है। इसमें उसने कनफैक्शनरी का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि साब्बी की दुकानों पर फायरिंग हुई है। इस दौरान दो युवक बाइक से जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें : Haryana: बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, सरकार, पुलिस और डीटीपी को दी धमकी, एक्शन मोड में पुलिस

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान राजकुमार की दुकान के शटर में तीन गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं, मौके से पुलिस ने छह गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों द्वारा फेंका गया धमकी भरा पत्र (कागज का टुकड़ा) भी बरामद किया, जिसमें सरपंची का चुनाव लड़ने वालों को धमकी दी गई है। इस घटना के से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

Miscreants threatened by firing on the wall in the village Mussimbal of Yamunanagar
गोलियों के खोल। शटर में लगी गोली का निशान। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुकान मालिक और न ही दुकानदार कर रहा सरपंच के चुनाव की तैयारी, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
बदमाशों द्वारा जो धमकी भरा पत्र फेंका गया है। उससे सरपंच की रंजिश को लेकर फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन जिस दुकानदार राजकुमार की दुकान पर फायर किया गया, वह चुनाव नहीं लड़ रहा है। न ही उसकी कोई चुनाव की तैयारी है। इसके अलावा दुकान मालिक साब्बी सिंह भी विदेश में रह रहा है। ग्रामीणों के अनुसार साब्बी भी चुनाव को लेकर कोई तैयारी नहीं कर रहा है और न ही उनके परिजनों में कोई सरपंची के चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार संभवत: यह फायरिंग सरपंच पद के उम्मीदवारों में दहशत फैलाने के इरादे से की गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

ढाई माह पहले मंधार में हरप्रीत के घर पर की गई थी फायरिंग
पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले सरपंच पद के उम्मीदवारों को धमकाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीती 18 जुलाई की रात को मंधार में सरपंच चुनाव की तैयारी कर रहे गांव मंधार निवासी हरप्रीत सिंह के मकान पर फायरिंग हुई थी। तब बाइक सवार दो युवकों ने करीब 17 राउंड फायर किए थे। गोलियां घर की दीवारों और शीशे पर लगी थी। फायरिंग के समय हरप्रीत व परिवार के सदस्य कमरों के अंदर थे। इस दौरान बदमाशों ने गेट के पास खड़े होकर हरप्रीत को धमकाते हुए कहा था कि तेरे को हम बनाएंगे गांव का सरपंच। तब पुलिस को मौके से 17 खोल बरामद हुए थे। छप्पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। वहीं, पिछले साल गांव बाल छप्पर में भी बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग की थी और शटर पर सरपंच का चुनाव लड़ने वालों के लिए धमकी भरे शब्द लिखे थे। 

गांव मुसींबल में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और सभी स्टाफ की टीमें रात को ही गांव में पहुंची थी और सुबूत जुटाए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दहशत फैलाने के लिए इरादे से यह वारदात की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - राकेश राणा, छप्पर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed