फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Major Breakthrough in Radaur Firing Case: Absconding Accused Aman Injured in Police Encounter in Yamunanagar

रादौर फायरिंग केस में बड़ी सफलता: फरार आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में घायल, कुलपुर फाटक के पास एनकाउंटर

Wed, 06 May 2026 11:05 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 06 May 2026 11:05 AM IST
सार

शाहबाद रोड पर कुलपुर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Major Breakthrough in Radaur Firing Case: Absconding Accused Aman Injured in Police Encounter in Yamunanagar
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के थाना रादौर क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में नामजद फरार आरोपी अमन उर्फ नोनी को अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। यह मुठभेड़ थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत कुलपुर फाटक के पास हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमन पानीपत के गांव गोयल खुर्द का निवासी है और काला राणा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रादौर क्षेत्र में एक और फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे जिले में सीलिंग प्लान लागू करते हुए नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन




शाहबाद रोड पर कुलपुर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी की ओर से करीब 10 से 15 राउंड फायर किए गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी अमन का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस फायरिंग कांड से जुड़े अन्य आरोपियों और उसके नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed