{"_id":"56f036644f1c1b5516f14d24","slug":"loot-old-woman-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के कानों से झपटी सोने की बालियां, 10 दिन के भीतर तीसरी वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा के कानों से झपटी सोने की बालियां, 10 दिन के भीतर तीसरी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशाप। थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ा गार्डन में बाइक सवार दो युवक दोपहर के समय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बाली झपट कर ले गए। इस झपटमारी में वृद्धा का एक कान कट गया, जिससे उसे टांका भी लगवाना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। पास ही एक घर में लगे सीसी कैमरे में झपटमार कैद हो गई हैं।
बैंक कालोनी निवासी 70 वर्षीय जानकी देवी लोगों के घरों में काम करती है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने काम से घर लौट रही थी। चोपड़ा गार्डन में शिव शक्ति पब्लिक स्कूल के पास गली में पहुंची तो पीछे से स्पलेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश आए और उन्होंने जानकी देवी को धक्का दे दिया। झपटमारों ने वृद्धा के बाएं कान से सोने की बाली झपटी और फरार हो गए। कालोनी में पास ही खड़े लोगों ने इस घटना को देखा और तुरंत मौके पर पहुंचे। बाली झपटने से वृद्धा का कान कट गया और उससे खून बहने लगा। लोग उसे डाक्टर के पास लेकर गए, जहां पर उसके कान में टांके लगाने पड़े। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
झपटमारी कर भागे रहे युवकों की फोटो पास ही एक घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे पता चला है कि एक युवक ने काले रंग तथा दूसरे ने चैक वाली शर्ट पहनी हुई है। दोनों की उम्र भी 20-30 साल के आस पास की है। सूचना मिलते ही डीएसपी मदन लाल, एसएचओ फर्कपुर सुभाष चंद व गांधी नगर चौकी प्रभारी भूपेंद्र राणा पहुंच गए। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ भी की। गांधी नगर चौकी प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
10 दिन में झपटमारी की तीन वारदातें:
जिले में दस दिनों के भीतर झपटमारी की यह तीसरी वारदात हैं, जिससे लोग सकते में हैं। तीन में से दो वारदातों में झपटमारों ने महिला के कानों से सोने की बालियां ही झपटी गई हैं। पहली वारदात बीती 11 मार्च को मुंसिबल गांव में हुई। जिसमें बाइक सवार युवकों ने मुंसिबल गांव में महिला सावित्री देवी को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उसके कानों से बालियां झपट कर ले गए। इसके दो दिन बाद ही बाइक सवार युवकों ने तिलक मार्केट के सामने एक युवती का पर्स झपट लिया। ये युवक भी स्पलेंडर बाइक पर ही थे। इसी तरह झपटमारी की यह घटना पास ही एक दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई थी।