{"_id":"586feb2b4f1c1b3b3d158761","slug":"lady-and-frind-45-lac-dhokha","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला व उसके साथी पर 45 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला व उसके साथी पर 45 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
pic
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशाप। विदेश में भेजने तथा मोटे ब्याज की लालच देकर महिला व उसके एक साथी ने मिलकर 12 लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को एसपी को दी, जिसमें दोनों पर 45 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी थी, मगर उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित रमेश वोहरा, पूर्ण चंद अग्रवाल, एनके धीमान, सुमन धीमान, वीना, समीर, हरजीत, हरमीत सिंह, जसपाल कौर, चेतन चौहान, गौरव मित्तल व सुरेश मित्तल ने बताया कि महिला ने इंडस्ट्री एरिया में कार्यालय खोला था। जिसमें विदेश भेजने व विभिन्न कोर्स करवाने के इश्तेहार भी बांटे गए। इसमें बच्चों को विदेश भेजने के दावे किए, जिसके झांसे में कई लोग आ गए और बच्चों का ऐडमिशन उनके संस्थान में करवा दिया। इसी दौरान उन्होंने लोगों को संस्थान में निवेश करने का झांसा भी दिया, जिस पर 20 प्रतिशत तक रिटर्न का वायदा किया गया था। इस सब में महिला का एक साथी भी था, जोकि लोगों से संपर्क करता था।
प्रभावितों ने बताया कि आरोपियों ने न तो किसी बच्चे को विदेश भेजा और न ही किसी की रकम वापस की। जब लोगों ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकाया गया और गाली गलौच की गई। इसकी शिकायत बीती 17 अगस्त को सीएम विंडो पर भी थी, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि एकेडमी दो साल से खुली हुई हैं, लेकिन यहां न तो पढ़ाने वाला कोई अध्यापक है और न ही कोई विद्यार्थी।
विज्ञापन
45 लाख से अधिक की है ठगी:
शिकायतकर्ता ने एसपी को दी शिकायत में 12 पीड़ितों के नाम दिए हैं। जिसमें रमेश वोहरा से तीन लाख, पूर्ण चंद अग्रवाल से 8.15 लाख, एनके धीमान से एक लाख, सुमन धीमान से पांच लाख, वीना से तीन लाख, समीर से सात लाख, हरजीत सिंह तीन लाख, हरमीत सिंह से सवा पांच लाख, जसपाल कौर से छह लाख, चेतन चौहान से तीन लाख, सुरेश मित्तल से सवा दो लाख और गौरव मित्तल से दो लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों ने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य लोग है, जो इन दोनों की ठगी का शिकार हो चुके हैं।
फोटो 20