फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   home, two,chiled,father,poision

घरेलू कलह के चलते पिता ने दिया दो बच्चों को जहर, खुद भी निगला,

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
 थाना बुड़िया क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में पिता ने तीन वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास पिला दिया। इसके बाद पिता ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पिता और उसके आठ वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में बेड खरीदने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद व्यक्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि कि वह काला आम के बकाला में पोल्ट्री फार्म में सुपरवाइजर है। उसका भाई राजेश डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। सोमवार सुबह उसे सूचना मिली की उसके भाई राजेश कुमार ने अपने सहित आठ वर्षीय बेटे विशेष और तीन वर्षीय बेटी सृष्टि को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास दे दिया। घटना के समय उसकी भाभी कर्मजीत मौके पर नहीं थी। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसी उसे जगाधरी शहर के निजी अस्पताल में ले आए। तीनों को करीब 11 बजे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब ढाई घंटे के बाद सृष्टि ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही बुड़िया थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रामफल, महिला पुलिस और अन्य कर्मियों के साथ अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों को रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मां और दादी हुई बेहोश
बच्ची की मौत की सूचना मृतक बच्ची की मां व उसकी दादी सहित अन्य परिजनों को मिली तो उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रोना बिलखना शुरू कर दिया। परिजन रोते हुए अस्पताल में आए। यहां मृतक बच्ची की मां कर्मजीत और दादी तो बेसुध हो गई। अन्य परिजन उन्हें संभालने में लगे रहे। पुलिस कर्मियों ने भी विलाप कर रही महिलाओं को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेड खरीदने को लेकर हुआ था झगड़ा
दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इतना जरूर पता चला है कि उसकी भाभी कर्मजीत बेड खरीद लाई थी। इसके चलते दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इससे पहले वह अपने पति के साथ मायके मानकपुर भी गई थी। जहां से दोनों खुशी-खुशी घर आए थे।

बात इतनी बढ़ जाएगी नहीं था पता :
अस्पताल में उपचाराधीन राजेश कुमार की पत्नी कर्मजीत ने पुलिस को बताया कि इस पूरे मामले में वह बेकसूर है। झगड़ा तो पति-पत्नी के बीच अकसर हो जाता है। बेड खरीदने को लेकर बात इतनी बढ़ जाएगी उन्हें पता नहीं था। परिवार में किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। उसके पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया वह हैरान है।  

पिता-पुत्र की गंभीर है स्थिति : डा. पारूल
अस्पताल में उपचाराधीन राजेश औैर उसके बेटे विशेष का उपचार कर रही डाक्टर पारूल शर्मा ने बताया कि बच्ची का वजन कम था और कमजोर थी। वह अधिक देर तक जहर का प्रभाव नहीं झेल पाई और उसकी मौत हो गई। राजेश और उसके बेटे की स्थिति भी गंभीर है। सल्फास कब और किस अंग पर कितना असर करता है यह कहना मुश्किल है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।


राजेश के बयानों के बाद ही सहीं कारणों का चलेगा पता
फतेहगढ़ में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी और बेटे को जहरीला पदार्थ देने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अस्पताल में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। राजेश कुमार और उसके बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वे बयान देने की स्थिति में नहीं है। राजेश द्वारा बच्चों और खुद को जहरीला पदार्थ देने की जांच की जा रही है। सही कारणों का राजेश के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा।
देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed