{"_id":"583491944f1c1b282413b740","slug":"home-theft-money-ymunangar-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चुराया हजारों रुपये का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चुराया हजारों रुपये का सामान
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुरा कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने गांव मुजाफत में लगे विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रामपुरा कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर वापस लौटे तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने घर से 45 हजार रुपये की कीमत के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, विद्युत निगम बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव मुजाफत में लगा हुआ है। उसे सूचना मिली थी कि चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही उसने मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर से करीब 25 हजार रुपये के उपकरण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
-पंचायती जमीन से खैर के पेड़ चोरी
वन विभाग के कर्मचारी सोना सिंह ने बताया कि गांव बहादुरपुर के रकबे में खैर के पेड़ लगे हुए हैं। चोरों ने उक्त जमीन से 35 हजार रुपये की कीमत के खैर के पेड़ चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।