फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Raped ITI student after taking her to hotel, first promised marriage, then threatened to kill her

Haryana: होटल ले जाकर आईटीआई छात्रा से किया दुष्कर्म, पहले दिया शादी का झांसा, फिर जान से मारने की धमकी

Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
सार

शादी न करने पर आरोपी के खिलाफ युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों को बुलाया था, लेकिन इसके बाद परिजन उनसे बात नहीं कर रहे।

विज्ञापन
Haryana: Raped ITI student after taking her to hotel, first promised marriage, then threatened to kill her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में आईटीआई छात्रा को शादी का झांसा देकर एक युवक ने होटल ले जाकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। जब आरोपी ने शादी नहीं की तो युवती ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी युवक पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


साढौरा क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई में पढ़ती हैं। फरवरी 2022 में उसकी मुलाकात रानीपुर कलां निवासी सतबीर से हुई थी। यहां पर आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी सतबीर ने उससे शादी का झांसा देकर 2023 में जगाधरी के होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सात जून को भी उसे होटल में बुलाकर कहा कि वह उससे कल शादी कर लेगा। इसके बाद उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा ने बताया कि आठ जून को इस बारे में अपने परिजनों को बताया। उसके परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके रिश्तेदारों ने कहा कि वह कुछ दिनों बात शादी करा देंगे। इसके बाद वह घर से चले गए। आरोप है कि अब आरोपी के परिजन उनसे बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed