फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: lawrence gang shooter shot dead in Yamunanagar

Haryana: लॉरेंस गैंग के शूटर की गोलियां मारकर हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, हाथ-पैर बंधे जला मिला शव

Mon, 29 Jan 2024 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 10:00 PM IST
सार

पश्चिमी यमुना नहर किनारे शव जली हुई हालत में मिला। हाथ-पैर बंधे हुए थे। सोशल मीडिया पर लिखा गया कि सुक्खा दुन्नेके और मान जैतो के मर्डर का बदला लिया है। 

विज्ञापन
Haryana: lawrence gang shooter shot dead in Yamunanagar
मृतक राजन का फाइल फोटो। कथित बंबीहा ग्रुप द्वारा फेसबुक पर ये डाली गई पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव पांजूपुर व गुलाबगढ़ के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में बरामद हुआ। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। वारदात के बाद फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा नाम के पेज से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

विज्ञापन


पोस्ट में कहा गया है कि यह सुक्खा दुन्नेके और मान जैतो के मर्डर का बदला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शूटर राजन को गोली मारने के बाद हाथ पैर बांधकर उसे जलाने का प्रयास किया गया। उधर, एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा है कि हत्या बंबीहा ग्रुप द्वारा की गई है या किसी और के द्वारा। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सड़क किनारे जली हालत में शव मिलने की सूचना पर सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिर फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। शव की सूचना पर मृतक राजन के मौसी के बेटे सरस्वती नगर निवासी प्रिंस अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शिनाख्त की। प्रिंस ने बताया कि राजन एक साल से घर नहीं आया था। इस दौरान न ही उसने परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी परिजनों और पुलिस को हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट की जानकारी मिली। इसमें फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से पोस्ट वायरल कर शूटर राजन की यमुनानगर में गोलियां मारकर हत्या करने की बात कबूली गई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह यमुनानगर के साथ-साथ बहादुरगढ़-पंचकूला और राजस्थान में भी वांटेड था।

पोस्ट में लिखा सुक्खा ते मान जैतों दा लिया बदला 
फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा के पेज से जो पोस्ट की गई है। उसमें लिखा है कि सत श्री अकाल। रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ। ये कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डल्ला ने करवाया है। इसने लारेंस व विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी संचौर का मर्डर किया था। यह भगौड़ा चल रहा था। इसको उठाकर चंगा मान तान करके यमुनानगर के पास गोली मारी है। यह गिफ्ट है तुम्हें गोल्डी कटाड़े साड़े वालो तो। यह लाॅरेंस के इंटरव्यू को लेकर फुकरी मारता था। ये कहता था कि कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके को मैने अपने हाथों से मारा है, आपने उसे भरोसे में लेकर मारा है। ऐसा कर उसकी पीठ पर वार किया। तुम लोगों ने भरोसे का नाजायज फायदा उठाया। गोगामेड़ी भी भाई बनाकर मार दिया। सिद्धू मूसेवाला भी बिना कसूर के मार दिया। तू कहता है जिस मर्जी देश में चले जाओ। हमें बता दे कहां पर मिलना है। हम तेरी तरह फुकराचारी नहीं करते हैं। यह सुक्खा ते मान जैतों दा बदला लिया है। तू अपने आप को बहुत बड़ा खबी खां समझता है। अब हम तुम्हें बताएंगे आखिर वैर कि हुंदा है। 

तब सुक्खा दुन्नेके की हत्या की लॉरेंस गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुन्नेके की 21 सितंबर 2023 में कनाडा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दुन्नेके उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे एनआईए ने भी जारी किया था। गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। अर्श डल्ला आतंकी हरदीप निज्जर का करीबी साथी था। डल्ला उसके साथ मिलकर केटीएफ के आतंकी मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था। तब दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

उस समय लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, हां जी सत श्री अकाल, राम राम सारेयां नूं। ये सुक्खा दुन्नेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में, उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सब कुछ किया था। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था। पर अब इसके किए हुए पापों की सजा इसे मिल गई है। बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है, लेकिन एक-एक को अपने किए कामों की सजा मिलेगी।

जैतौ की सोनीपत में हुई थी हत्या, गोल्डी बराड़ ने ली थी जिम्मेदारी 
गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की एक अक्तूबर 2023 में सोनीपत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। उसकी लाश खेत से मिली थी। हत्या से कुछ दिन पहले ही उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को ललकारा था। कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ ने उसके हत्या की जिम्मेदारी ली थी। तब गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि हांजी, सबको सत श्री अकाल, राम राम जी, आज बड़े टाइम के सब्र के बाद नशेड़ी (मान जैतो) बंबीहा ग्रुप, जो हमारे भाई गुरलाल बराड़ के शूटर में से एक था और फरार था, उसे उसकी बनती सजा दे दी है।


सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं : गंगाराम पूनिया
पश्चिमी यमुना नहर किनारे जो शव मिला है, उसकी हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया के जिस अकाउंट से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है, वह असली है या फर्जी यह जांच का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed