{"_id":"5852e42a4f1c1b896064ad9a","slug":"exam-second-paper-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रादौर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेेज से पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी व उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। वहीं, पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जेएमआईटी कॉलेज के सुपरीटेंडेंट ने थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलेज में इंजीनियरिंग कक्षाओं की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। 14 दिसंबर को कॉलेज में इंजीनियरिंग की परीक्षा थी। करनाल जिले के गांव धानौखेड़ी निवासी अंकित कांबोज की भी कॉलेज में बने सेंटर में परीक्षा थी। इस दौरान अंकित कांबोज ने अपने स्थान पर अपने गांव के ही गौरव कुमार को परीक्षा देने के लिए भेज दिया। परीक्षा के दौरान जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अंकित के रोल नंबर स्लिप व अन्य दस्तावेज चेक किए। रोल नंबर स्लिप पर फोटो का मिलान न होने पर इस बारे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गौरव कुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी गौरव व उसके साथी अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अंकित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहकम सिंह का कहना है कि दूसरे आरोपी की भी तलाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।