फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DSP, Cash, Crime, Theif, Yamunanagar, Haryana

डीएसपी कार्यालय के सामने दुकान से शटर तोड़ नकदी समेत उड़ाया लाखों रुपये का सामान

Thu, 16 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
DSP, Cash, Crime, Theif, Yamunanagar, Haryana
चोर - फोटो : ब्यूरो
बिलासपुर। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद चोरी की वारदात के ग्राफ पर कोई अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस थानों व चौकियों समेत पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के सामने भी चोरी की घटना अंजाम देने लगे हैं। इसी तरह बिलासपुर-साढौरा मार्ग पर डीएसपी कार्यालय के सामने स्थित मोबाइल वस्खल फीड की दुकान से बीती रात चोरों ने शटर तोड़ हजारों रुपये का सामान चुरा लिया।  
विज्ञापन


अग्रवाल फीड एवं मोबाइल स्टोर के मालिक सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो पाया शटर साइड से टूटा हुआ था और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


दुकान से लगभग 40 नए मोबाइल, छह हजार रुपये के रिचार्ज कूपन, मोबाइल का सामान, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, इनवर्टर, बैट्री सहित गुल्लक में रखी नकदी को चुरा ले गए। उनका करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दो बार उनकी दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसके आरोपियों का अभी कुछ पता भी नहीं चला कि मंगलवार रात तीसरी वारदात हो गई। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed