{"_id":"667570c1c24f8f1e360f0eba","slug":"dead-body-of-25-year-old-girl-found-roadside-in-yamunanagar-of-haryana-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: सड़क किनारे मिला 25 साल की युवती का शव, खून से लथपथ शरीर पर कई जगह चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: सड़क किनारे मिला 25 साल की युवती का शव, खून से लथपथ शरीर पर कई जगह चोट के निशान
Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
सार
यमुनानगर में 25 साल की युवती का शव खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला युवती का शव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में खंड बिलासपुर के गांव भिवानीपुर जाने वाली सड़क के समीप 25 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ बरामद हुआ। युवती के सिर पर चोट के निशान तथा चुन्नी से गला घोंटा हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना बिलासपुर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। युवती की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, कपाल मोचन से गांव भिवानीपुर जाने वाली सड़क के बाएं तरफ खेत गांव मिल्क जलाल बस्सी के हैं बस्सी ने अपने खेत गांव भिवानीपुर के रामचंद्र को ठेके पर दिए हुए है। दोपहर को रामचंद्र खेतों में काम करने के लिए आया था, जब वह सड़क से खेतों की ओर कुछ दूरी पर चला तभी उसकी नजर एक युवती के पड़े शव पर गई।
विज्ञापन
उसने पास जाकर देखा तो युवती के नाक, मुंह होठों पर चोट के निशान तथा कपड़ों पर खून लगा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस में इसकी सूचना दी।