फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime, yamunanagar, haryana

रिवाल्वर दिखाकर फैक्टरी मालिक के घर लूटपाट

Sat, 19 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 19 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime, yamunanagar, haryana
लूट - फोटो : yamunanagar
जगाधरी। वीरवार रात को जड़ौदा गेट निवासी रवि गर्ग के घर में घुसे नकाबपोश तीन बदमाशों ने रिवाल्वर व चाकू दिखाकर ढाई लाख रुपये के गहने, एक स्विफ्ट कार व आठ हजार रुपये की नगदी लूट ली। जाते समय बदमाशों ने पूरे परिवार को रसोई में बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद तीन डीएसपी, शहर पुलिस जगाधरी, सीआईए-वन, सीआईए-टू, एसएफएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रोलिंग मशीन फैक्टरी मालिक रवि गर्ग ने बताया कि वीरवार रात को वह पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। घर के साथ ही उनकी फैक्टरी है। रात को करीब डेढ़ बजे तीन बदमाश घर के अंदर घुस आए। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। दो बदमाशों के हाथ में रिवाल्वर व एक के हाथ में चाकू था। बदमाशों ने उन्हें उठाकर रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और घर में रखी नगदी व गहनों के बारे में पूछा। बदमाशों ने न बताने पर गोली मारने की धमकी दी। डर के मारे उन्होंने बदमाशों को अलमारी में रखे गहनों व नगदी के बारे में बता दिया। ढाई लाख रुपये के गहने, चांदी के बर्तन व आठ हजार की नगदी व चार मोबाइल फोन लूटने के बाद जब बदमाश घर से निकलें, तो दरवाजे पर खड़ी स्विफ्ट कार पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद बदमाश वापस आए और उन्होंने घर में लगा एलसीडी व कीमती सामान को कार में भर लिया और कार सहित फरार हो गए। बदमाशों ने जाते समय फायरिंग भी की। जाते समय बदमाश रवि कुमार, उसकी पत्नी तथा दोनों बच्चों को रसोई में बंद कर गए।
विज्ञापन


छत की सीढ़ियों के रास्ते से घर में घुसे लुटेरे
रवि कुमार ने फैक्टरी के अंदर ही अपना घर बनाया हुआ है। पुलिस के मुताबिक लुटेरे दीवार फांद की फैक्टरी व घर की छत पर चढ़े और सीढ़ियों के रास्ते से घर के अंदर पहुंचे। रवि कुमार ने अपने घर का गेट अंदर से बंद किया हुआ था, जिसे बदमाशों ने दरवाजे के ऊपर से हाथ डालकर खोल लिया। बदमाश रात डेढ़ बजे से लेकर पौने तीन बजे तक रवि कुमार के घर में रहे। बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और जो भी कीमती सामान मिला, उसे लूट कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक रवि गर्ग के घर के पास एक फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात दो बजकर 44 मिनट पर उनके घर से कार निकलती दिखाई दे रही हैं, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौफजदा है पूरा परिवार
घर में घुसकर लूट की वारदात से रवि गर्ग का पूरा परिवार खौफजदा है। नकाबपोश तीनों बदमाश करीब सवा घंटे तक रवि कुमार के घर के अंदर रहे, जिन्होंने कई बार रिवाल्वर व चाकू दिखाकर उन्हें कीमती सामान देने के लिए धमकाया। इस घटना के बाद जहां रवि कुमार के दोनों बच्चे सहमे हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए रवि के चेहरे पर खौफ की लकीरें भी साफ दिखाई दी। इस वारदात के बाद जगाधरी में दहशत का माहौल बना हुआ है। जगाधरी में मैटल यूनिट्स की भरमार है, जिनमें रात को भी काम चलता रहता है। जिस कारण सड़कों पर रातभर लोगों की आवाजाही रहती है। रवि गर्ग से लूट की वारदात के उपरांत क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


लूट का केस दर्ज जांच शुरू
शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रवि गर्ग की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। बदमाशों ने छत के रास्ते से घर में एंट्री की। नगदी, गहने लूट कर बदमाश रवि की कार में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed