{"_id":"d2c0ea9bc689206420d409fe1830c036","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने गोरक्षकों पर चलाईं गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों ने गोरक्षकों पर चलाईं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव खंडवा के पास शनिवार देर रात गो तस्करों ने गोरक्षकों पर फायरिंग कर दी। एक गोली गोरक्षा दल के एक सदस्य के हाथ पर लगी। गोरक्षा दल के सदस्य ने उस समय हाथ में टॉर्च पकड़ी थी। तस्कर गोवंश को वध के लिए यूपी ले जा रहे थे। जब गोरक्षकों और पुलिस ने तस्करों का पीछा किया तो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने दो तस्करों पर केस दर्ज किया है।
गोरक्षा दल के सदस्य गांव हरीपुर निवासी लोकेश शर्मा ने बताया कि उन्हें शनिवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग बैलों को वध के लिए पैदल ही यूपी ले जा रहे हैं। उन्होंने इस बारे में दल के प्रांत संयोजक रोहित चौधरी को सूचना दी। उन समेत दो-तीन अन्य साथियों के साथ गांव खंडवा के समीप नाका लगा दिया।
रात करीब दो बजे उन्हें दो व्यक्ति बैलों के साथ सड़क पार करते दिखे। उन्हें टॉर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने भागने का प्रयास किया और देखते ही देखते उन पर तीन राउंड फायर कर दिए। इसमें एक गोली उसकी टार्च पर लगी। हाथ की अंगुलियों पर गंभीर चोटें आईं। गोरक्षकों ने तस्करों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर छह बैलों को छोड़कर भाग गए। फायरिंग में घायल लोकेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डीएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर डीएसपी अजय राणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ थाना सदर यमुनानगर और बुड़िया प्रभारी तथा टास्क फोर्स के सदस्य मौजूद रहे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तस्करों की तलाश की, किंतु उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में पुलिस ने दो लोगों पर हत्या के प्रयास व पशु तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया।
13 नवंबर को भी हुई थी फायरिंग
दो दिन पहले 13 नवंबर को भी तस्करों ने गोरक्षकों पर फायरिंग की थी। तब आरोपी यूपी की सीमा से सटे कलानौर के समीप अंबाला की ओर से एक कैंटर में पशुओं को भरकर यूपी की ओर ले जा रहे थे। गोरक्षा दल के सदस्यों ने कलानौर के समीप कैंटर को रुकने का इशारा किया, किंतु चालक दूसरे रास्ते से कैंटर को निकाल ले गया। आगे तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर कैंटर एक पेड़ से टकरा गया। स्टार्ट न होने पर तस्कर ट्रक को वहीं छोड़ कर तीन-चार राउंड हवाई फायर कर मौके से भाग गए थे। कैंटर में सात बछड़े मिले थे और आरोपियों की पहचान यूपी के चिलकाना के गुंजेड़ी के दिलशाद उर्फ दिल्ला व दौलतपुर के मुस्तकीन के तौर पर हुई थी।