{"_id":"21fbe5f38a6eac6bd1937d9a033138ba","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों पर जानलेवा हमले के आरोपी काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरक्षकों पर जानलेवा हमले के आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों पर जानलेवा हमला और गोकसी मामले में पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। जिन्हें रिमांड पर लेने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 सितंबर को लापरा निवासी जब्बार और छोटा लापरा के अनीश उर्फ भूरा और इकरार उर्फ टिल्लू महिंद्रा पिकअप में गोवंश को भरकर हत्या के लिए उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। जिनके पीछे लगी गाड़ी में सवार गोरक्षकों पर गांव नाचरौन के पास आरोपियों ने गोलियां चलाईं।
इसके बाद आरोपियों की गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और गाड़ी के ड्राइवर जब्बार निवासी लापरा को पकड़ लिया गया और अन्य आरोपी भाग गए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना जठलाना में धारा 307, 420, 473, 429 आईपीसी, 4बी/8 पशु क्रूरता अधिनियम व पीसीए, 25.54.59 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन
एसपी ने मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ के निरीक्षक को सौंपी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ ने उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम तैयार की। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी अनीश उर्फ भूरा तथा इकरार निवासी छोटा लापरा को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की।