{"_id":"a000c2e5796d38d8efbb7802f83f059e","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली आरटीए बनकर ट्रक चालक से छीनी नकदी और मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली आरटीए बनकर ट्रक चालक से छीनी नकदी और मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना छप्पर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित एक होटल के नजदीक अज्ञात लोगों ने नकली आरटीए बनकर ट्रक चालक से 4500 रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव भुड़कलां निवासी मोहम्मद कासीम ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। एक अक्तूबर की रात करीब साढ़े 12 बजे वह ट्रक में सामान लादकर अंबाला की ओर जा रहा था। उसके ट्रक के पीछे कार लगी थी। जब वह संगम होटल के नजदीक बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो कार चालक ने ओवरटेक कर उसके ट्रक के आगे गाड़ी रोक ली।
मजबूरी में उसे भी ट्रक रोकना पड़ा। इस दौरान गाड़ी से एक व्यक्ति उतर कर आया। उसने अपने आप को आरटीए विभाग का कर्मचारी बताया और उसे गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। वह गाड़ी के दस्तावेज दिखाने लगा। इसी दौरान कुछ और लोग गाड़ी से उतरकर आ गए और उसके पास से 4500 रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
उसने आरोपियों को पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। जांच अधिकारी एसआई हरीश दत्त ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।