{"_id":"c359506324b95cd734d2fea8c9284f5d","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की पीड़िता ने थाने की बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की पीड़िता ने थाने की बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से पीड़ित एक महिला ने वीरवार देर शाम महिला पुलिस थाने की बिल्डिंग से कूदने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को मिलीभगत करके जेल से जमानत दिलवाई। इसके बाद जमानत पर आए छेड़छाड़ के आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्रवाई को लेकर महिला थाने पहुंचे थी।
बताया जा रहा है कि महिला ने थाने से कूदने के प्रयास से पहले कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस ने महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जहां व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है, वहीं थाने से कूदने के प्रयास में महिला के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी महिला ने छह सितंबर को शिवपुरी कॉलोनी-ए निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
30 सितंबर को आरोपी व्यक्ति ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। महिला का आरोप है कि जमानत पर आने के बाद आरोपी ने उसे केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी।
शिकायत देने के बाद छेड़छाड़ के मामले की जांच कर रही महिला थाना पुलिस से बातचीत करने के लिए महिला अपने पति और ससुर के साथ महिला थाने पहुंची। महिला ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। महिला ने थाने में खूब हंगामा किया।
मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने मौका पाकर थाने में लगी खिड़की से कूदने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर कौर की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाने की खिड़की में ग्रिल नहीं
25 सितंबर को भी छेड़छाड़ के एक आरोपी युवक ने महिला थाना से कूदकर जान देने का प्रयास किया था लेकिन उसके बाद भी महिला थाना पुलिस सचेत नहीं हुई। महिला थाना तो बना दिया गया है, लेकिन उसकी खिड़कियां बिना ग्रिल के हैं। थाने में रोजाना दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म से संबंधित विभिन्न मामलों में सैकड़ों लोग आते हैं। मामलों में थानों के चक्कर काट परेशान लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाते हैं। पहले घटना होने के बावजूद महिला थाना पुलिस ने खिड़कियों में ग्रिल लगाना उचित नहीं समझा।
आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्जकर लिया है। महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाने की खिड़कियों में जल्द ही ग्रिल लगा दी जाएगी।
इंस्पेक्टर कुलबीर कौर, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।