{"_id":"6afb5e52af68187acb0f85c4","slug":"couple-climbed-a-tower-both-arrested-after-the-man-applied-sindoor-to-the-woman-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-166958-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टावर पर चढ़े थे प्रेमी युगल, सिंदूर भरने के बाद दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टावर पर चढ़े थे प्रेमी युगल, सिंदूर भरने के बाद दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में टावर चढ़ने वाली प्रेमिका व प्रेमी। पुलिस
- फोटो : udhampur news
बरसठी। शादी की जिद में प्रेमिका के 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने और प्रेमी के वहां पहुंचकर उसकी मांग में सिंदूर भरने का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। रविवार को करीब साढ़े चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित नीचे उतरे प्रेमी युगल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आपसी मिलीभगत से सुनियोजित तरीके से घटनाक्रम रचने और परिजनों, समाज तथा प्रशासन पर शादी के लिए अनैतिक दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।
उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा की तहरीर पर बरसठी थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें नेहा गौतम और अभिजीत कुमार गौतम पर आरोप है कि दोनों ने आपसी मिलीभगत से टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का सुनियोजित घटनाक्रम रचा। इससे करीब पांच घंटे तक पुलिस-प्रशासन और आम लोग अनिश्चितता की स्थिति में रहे। टावर के आसपास लोक व्यवस्था प्रभावित हुई और यातायात बाधित रहा। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों को सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमी के अलावा किसी को टावर पर चढ़ने नहीं दे रही थी युवती
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह करीब छह बजे बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) में मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवां गांव निवासी नेहा गौतम (19) मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। करीब 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर उसने अपने गांव के अभिजीत कुमार गौतम (24) से शादी कराने की मांग की। उसने चेतावनी दी कि अभिजीत मौके पर नहीं पहुंचा तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी। युवती ने चेतावनी दी थी कि अभिजीत के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति टावर पर चढ़ा तो वह कूद जाएगी।
विज्ञापन
आंखों ही आंखों में इशारा, फिर मांग में भरा सिंदूर
प्राथमिकी में दर्ज घटनाक्रम के अनुसार, रेस्क्यू टीम युवक को अपने बीच में लेकर करीब आठ से दस फीट की ऊंचाई तक पहुंची और युवती से बातचीत कराई। इसके बाद दोनों ने आंखों ही आंखों में इशारा कर सहमति जताई। युवती के तैयार होने पर अभिजीत ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित नीचे उतर आए। इस दौरान टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और बधवा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।